Home > Archived > यूपी में भाजपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी: सर्वे

यूपी में भाजपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी: सर्वे

यूपी में भाजपा बनेगी सबसे बड़ी पार्टी: सर्वे
X

नई दिल्ली | उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एक न्‍यूज चैनल के सर्वे में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सबसे बड़े दल के रूप में बहुमत की ओर बढ़ रही है। इस सर्वे के अनुसार, बहुजन समाज पार्टी दूसरे नंबर पर है, वहीं सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी तीसरे नंबर पर नजर आ रही है। कांग्रेस की सर्वे में भी हालात खस्ता है।


सर्वे (ओपिनियन पोल) के अनुसार, उत्तर प्रदेश की राजनीतिक रणभूमि में इस बार कमल खिलता दिख रहा है। संभावना है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में सामने आए। एक न्यूज चैनल के सर्वे के मुताबिक उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है तो वहीं बसपा दूसरे नंबर और सपा तीसरे नंबर की पार्टी बनकर सामने आई है। सर्वे के अनुसार भाजपा यूपी के सभी क्षेत्रों में अपेक्षाकृत बहुमत की ओर बढ़ रही है। उसे बसपा और सपा के मुकाबले ज्यादा वोटों का फायदा होता दिख रहा है।


सर्वे के अनुसार भाजपा को पूरे उत्तर प्रदेश में 31 फीसदी वोट और 170-183 सीटें हासिल हो सकती हैं। बसपा दूसरे नंबर पर 28 फीसदी वोटों के साथ बनी हुई है। इस सर्वे के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी के खाते में 115 से 124 सीटें जा सकती है। हालांकि दोनों ही दल 403 सीटों की विधानसभा में बहुमत के लिए पर्याप्त आंकड़े से दूर हैं। जबकि सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के खाते में 94 से 103 सीटें जा सकती है। सर्वे के मुताबिक, सत्तारूढ समाजवादी पार्टी को 94 से 103 सीटें मिलने की संभावना है जबकि प्रदेश में तेजी से प्रचार-प्रसार शुरू कर चुकी कांग्रेस को महज 08 से 12 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। निर्दलीय और अन्य को 02 से 06 सीटें मिलने की संभावना है। सर्वे करने वाली एजेंसी सी वोटर के मुताबिक यह सर्वे सर्जिकल स्ट्राइक के कुछ दिन पहले और इसके बाद की है। यह सर्वे यूपी के कुल 403 विधानसभा क्षेत्रों में लोगों से लिए गए इंटरव्यू के रैंडम सैंपल पर आधारित है।

Updated : 13 Oct 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top