रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल मे धूमधाम से मनाया विजयादशमी उत्सव
X
X
मथुरा। रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल जू0 विंग मे विजयदशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिसमें मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम के चरित्र का वर्णन किया गया और साथ में यह संदेश भी दिया गया कि हमें भी श्री राम के आदर्शो पर चलना चाहिए। हर परिस्थिति में सत्य की असत्य पर विजय होती है। यह पाठ भी रामलीला के मंचन द्वारा समझाया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अथिति विद्यालय वर्किंग कमेटी के अध्यक्ष योगेन्द्र गोयल व चेयरपर्सन श्रीमती विजया गोयल थी। इस अवसर पर सभी छात्र-छात्राऐं तथा अध्यापक व अध्यापिका उपस्थित थे। दुर्गाष्टमी के अवसर पर सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया जिसमें संसार की शांति हेतु प्रार्थना की गई। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Updated : 10 Oct 2016 12:00 AM GMT
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire