Home > Archived > यमुना में मिली 16 वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा

यमुना में मिली 16 वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा

यमुना में मिली 16 वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा
X


प्रतिमा पर लगा चंदन आश्चर्यजनक
दादाबाड़ी में किया गया विराजमान

आगरा।
नवारात्र क पवन पर्व में दुर्गा अष्टमी के दिन यमुना में 16वें तीर्थकर भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा मिली है। इसे दादाबाड़ी कराया गया है। बताया गया है कि रविवार को सुबह सात वर्षीय बालक नहा रहा था, तभी उसे जैन समाज के 16 वें तीर्थकर भगवान शांतिनाथ की प्रतिमा मिली। प्रतिमा को उसने जैन दिगम्बर समाज के युवा श्रावक राहुल जैन को दे दिया।
राहुल जैन ने समाज के अन्य लोगों को बताया। लोगों ने कहा कि यमुना में मिली प्रतिमा श्वेताम्बर है। समाज ने आगरा मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष अशोक जैन सीए से सम्पर्क किया। उन्होंने समाज के लोगों की मौजूदगी में प्रतिमा को दादाबाड़ी में विराजमान कराया। चमत्कार की बात है बताई गई कि कई वर्षों तक यमुना की तलहटी में रहने के बाद भी प्रतिमा पर लगा चंदन हटा नहीं है और मूर्ति को दो लोगों ने उठाया था, जबकि बालक अकेते की एक हाथ से उठा लाया था। वहीं दूसरी और श्वेताम्बर प्रतिमा मिलने से जैन समाज में हर्ष का माहौल है। प्रदीप जैन पीएनसी, राजेन्द्र जैन एडवोकेट बेलनगंज, कमल कुमार जैन एडवोकेट, गोपीचन्द जैन, राहुल जैन, एसएस जैन, सुमेर चंद जैन, वैभव जैन, सुशील जैन, सकल जैन, शरद जैन, महेन्द्र जैन, विमल जैन, दुष्यंत जैन, श्रेयांश जैन, रोहित जैन, दिनेश जैन सहित कई लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Updated : 10 Oct 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top