आपकी सुंदरता में चारचांद लगा देंगी शेडेड साड़ियां

आपकी सुंदरता में चारचांद लगा देंगी शेडेड साड़ियां
X

सदियों से साड़ी भारतीय महिलाओं के लिए एक पारम्परिक परिधान रही है। परिधान चाहे कोई भी हो, किन्तु परंपरागत साडी का मुकाबला कोई भी परिधान नही कर पाता।


ये सादगी और संस्कृति का प्रतिक मानी जाती है। यह एक 5 - 8 मीटर लम्बा और 1 मीटर चौड़ा बिना सिला कपडा होता है। बिने सिले कपड़े को जिस सलीके से भारतीय स्त्रीयां अपने तन पर पहनती है वो तारीफे काबिल है। हमारे देश के हर प्रांत की अपनी अलग साडी है, और उसे ओढने का तरीका भी अलग।

अगर आप भी इस दिवाली में कुछ अलग हटकर साड़ियाँ पहेनना चाहती है, तो एक बार शेडएड साडी को ज़रूर मौका दें। लेटेस्ट ट्रेंड के मुताबिक इस दिवाली हलके निओन कलर शेड की साड़ियों लेहेंगों का चलन है।आप चाहे तो रेनबो कलर की साड़ियों को भी ट्राय कर सकती है।

साड़ियों में पिंक- ऑरेंज, ब्लू-ग्रीन, रॉयल पिंक-पर्पल, ग्रीन-एक्वा, ग्रे –ब्लू, गोल्डन येलो–लेमन, मस्टर्- ब्रोंज़ कॉम्बिनेशन जोरो पर है क्यों की इसमे कई शेड दिये की प्रतिकृती छबि का एहसास देती है, जैसे पिंक ऑरेंज।

Next Story