Home > Archived > थूबोन खरीदी केन्द्र बंद, चार में बदलाव

थूबोन खरीदी केन्द्र बंद, चार में बदलाव

अशोकनगर। समर्थन मूल्य पर खरीदी के लिए जिले में इस बार 39 केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें से चार खरीदी केन्द्रों की संस्थाओ में परिवर्ततन किया गया है। जबकि एक खरीदी केन्द्र को बंद किया गया है। आगामी रवि सीजन के लिए जिले में चार खरीदी केन्द्रो में संस्था परिवर्तन किया गया है। जिला खाद्य नागरिक आपुर्ती एवं उपभोक्ता विभाग के जिला अधिकारी आरएस मीना ने बताया कि खरीदी केन्द्र थूबोन केन्द्र को बंद करने की अनुमति भेजी गई थी। जिला संयुक्त संचालक द्वारा अनुमती प्रदान कर दी गई है। इस संदर्भ में आदेश भी आ चुका है जिन खरीदी केन्द्रो में परिवर्तन हुआ है उनमें विपणन सहकारी संस्था चन्देरी, सेवा सहकारी संस्था गदूली और विपणन सहकारी संस्था अशोकनगर है। विपणन सहकारी संस्था चन्देरी द्वारा चन्देरी में खरीदी केन्द्र संचालित किया जाता था। यह संस्था ग्राम तगारी में भी खरीदी करती थी। विपणन सहकारी संस्था अशोकनगर द्वारा अशोकनगर में खरीदी केन्द्र संचालित किया जाता था। जबकि सेवा सहकारी संस्था गदूली द्वारा ओण्डेर में खरीदी केन्द्र संचालित होता था। नये आदेश के बाद विपणन सहाकारी संस्था चन्देरी द्वारा खरीदी न कराकर चन्देरी और तगारी दोनो में ही सेवा सहकारी समिति हिरावल को उपार्जन का काम सौंपा है। इसी तरह सेवा सहकारी संस्था गदूली के स्थान पर उपार्जन का काम सेवा सहकारी संस्था ओण्डेर को सौंपा गया है। अशोकनगर में विपणन सहकारी संस्था अशोकनगर के स्थान पर खरीदी का काम सेवा सहकारी संस्था करेगी।

Updated : 9 Jan 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top