Home > Archived > पहली बार 3 शहरों में बने ग्रीन कॉरिडोर

पहली बार 3 शहरों में बने ग्रीन कॉरिडोर

पहली बार 3 शहरों में बने ग्रीन कॉरिडोर
X

इंदौर से हार्ट मुंबई, लिवर पहुंचा दिल्ली

इंदौर. देश में पहली बार एक साथ तीन शहर इंदौर, मुंबई और दिल्ली में ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। रविवार को दो शहरों में लाइव ऑर्गन पहुंचाने के लिए ऐसा किया गया। मिर्गी से पीड़ित 20 साल की सोनिया चौहान को शनिवार को ब्रेन डेड बता दिया गया था। उनके पिता ने ऑर्गन डोनेट का फैसला किया। इसके बाद हार्ट मुंबई और लिवर दिल्ली भेजा गया।
दावा- पहली बार इतनी दूर भेजा गया जिंदा ऑर्गन...
- ऑर्गन डोनेशन में अहम किरदार निभाने वाले इंदौर के कमिश्नर संजय दुबे ने बताया कि शायद दुनिया में पहली बार इतनी दूर लाइव ऑर्गन भेजा गया।
- दिल को एक बॉक्स में बंद कर ट्रांसप्लांट के लिए 600 किलोमीटर दूर भेजा गया।
- इसके पहले दुनिया में जितने भी हार्ट ट्रॉसप्लांट हुए हैं उनमें दिल को ज्यादा से ज्यादा 80 किलोमीटर दूर भेजा गया था।
(कैसे, कुछ समय में लिवर पहुंच जाता है सैकड़ों किमी दूर, जानें पूरी प्रॉसेस)
कैसे तीन शहरों में बना ग्रीन कॉरिडोर?
- सोनिया का हार्ट मुंबई के फोर्टिस अस्पताल में भेजा गया, इसके लिए मुंबई एयरपोर्ट से फोर्टिस अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।
- दूसरी तरफ उसका लिवर दिल्ली भेज गया। इसके लिए दिल्ली एयरपोर्ट से लिवर इंस्टीट्यट तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया।
- इंदौर से 7.40 बजे डॉक्टर अन्वय मुले की टीम हार्ट लेकर मुंबई रवाना हुई। 8.50 पर दिल मुबई पहुंच गया।
- इंदौर से 8.20 पर लिवर इंस्टीट्यूट की टीम दिल्ली रवाना हुई। और टीम 9.30 बजे पहुंचीं।
- इंदौर में चोइथराम अस्पताल से एयरपोर्ट तक बनाया गया ग्रीन कॉरिडोर।
- 14 चौराहों पर तैनात पुलिस बल ने रोक दिया था ट्रैफिक।

Updated : 3 Jan 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top