ग्वालियर। भाजपा में किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री के बेटे ने अपने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना डायल 100 पर दी गई, सूचना मिलते ही महाराजपुरा पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट मौके पर पहुंच गए और प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने मर्ग दर्ज कर शव को अत:परीक्षण के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार गोहद निवासी अधिवक्ता एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री महेश गुर्जर का मकान महाराजपुरा में गेट नम्बर दो पर स्थित है। यहां पर उनका परिवार रहता है। उनके दूसरे नम्बर के लड़के श्याम प्रताप ने शनिवार की शाम करीब पांच बजे कमरे का दरवाजा बंद कर अपने सिर में 315 बोर के कट्टे से गोली मार ली। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही उनके मामा ने तुरंत 100 डायल पर सूचना दी। 100 डायल से महाराजपुरा थाने को सूचित किया गया। जिस पर महाराजपुरा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। इसके बाद सूचना फोरेंसिंक एक्सपर्ट अखिलेश भार्गव को दी गई। मौके पर पहुंचे श्री भार्गव ने बारीकी से जांच करते हुए कुछ तथ्य एकत्रित किए हैं। इसके बाद पुलिस ने शव को अंत:परीक्षण के लिए भेज दिया।
मैंने समझा बर्तन गिर गए
मृतक ने जिस समय गोली मारी उसकी आवाज छत के ऊपर कपड़े धो रही मां व भाभी ने सुनी तो उन्होंने समझा कि रसोई में बिल्ली ने बर्तन गिरा दिए हैं। आवाज सुनकर वह जब नीचे पहुंची तो देखा कि कोई बर्तन नहीं गिरा, लेकिन श्याम के कमरे से खून बाहर आ रहा है। जिसके बाद उन्होंने श्याम को दरवाजा खोलने के लिए आवाज लगाई पर किसी ने नहीं सुनी। इसके बाद उन्होंने अपने बड़े बेटे रामप्रताप को फोन पर सूचना दी। रामप्रताप दोपहर में ही गोहद के लिए निकला था वह वहां पर सेक्रेटरी है। इसके बाद जब रामप्रताप वापस लौट कर घर पहुंचा और दरवाजा खोलने का प्रयास किया तो वह नहीं खुला। इसके बाद रामप्रताप ने दरवाजे की कुंदी तोड़ कर अंदर का नाजारा देखा तो सन्न रह गया। श्याम खून से लथपथ फर्श पर पड़ा हुआ था और चारों ओर खून बिखरा पड़ा था। इसके बाद जब वहां पर मृतक के मामा राजकुमार पहुंचे तो उन्होंने तुरंत 100 डायल को सूचना दी।
पिता गिर्राजी दर्शन के लिए गए थे
राजकुमार ने बताया कि महेश गुर्जर आज सुबह ही गिर्राज जी दर्शन के लिए निकले थे। लेकिन उन्हें जब फोन पर सूचना मिली तो वह बीच रास्ते से वापस लौट आए। उन्होंने बताया कि इस वर्ष ही श्याम का विवाह हुआ था और उसकी पत्नी इस समय मायके में है।
''कमरे की कुन्दी टूटी हुई है, मृतक के हेण्डस्वाव करवाया गया है, इसके साथ अन्य आवश्यक वस्तुओं को जब्त करवाया है।
अखिलेश भार्गव
फोरेसिंक एक्सपर्ट
Latest News
- तिमोर में आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, हिंद महासागर में उठी सुनामी
- मंदसौर में शेख जफर बने चैतन्य सिंह राजपूत, अपनाया सनातन धर्म कहा- ये घर वापसी
- योगी आदित्यनाथ का अखिलेश पर तंज, हाथ जोड़कर बस्ती लूटने वाले, सुधारों की बात...
- योगी आदित्यनाथ ने सदन में सुनाई सरकार की उपलब्धियां, विपक्ष हुआ निःशब्द
- राजनाथ सिंह 'INS खंडेरी' पनडुब्बी में हुए सवार, चार घंटे की समुद्री यात्रा, बताया अनुभव
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को दिया जा रहा नि : शुल्क प्रशिक्षण
- क्रूज ड्रग केस : शाहरुख के बेटे आर्यन को मिली क्लीन चिट, NCB की चार्जशीट से नाम बाहर
- गोशाला में 100 टन की क्षमता वाला सीएनजी प्लांट के लिए 31 करोड़ की राशि स्वीकृत
- रूपसिंह स्टेडियम में शुरू हुआ समर फेस्टिवल, 3 जून को आएंगे मीत बदर्स
- साइकल प्योर अगरबत्ती ने पेश कीं हेरिटेज और फ्लूट रेंज, सभी रिटेल आउटलेट पर उपलब्ध

भाजपा नेता के बेटे ने की आत्महत्या
Updated : 2016-01-24T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire