Home > Archived > रक्षा मंत्री ने पहाडी मंदिर पर फहराया देश का सबसे बडा तिरंगा

रक्षा मंत्री ने पहाडी मंदिर पर फहराया देश का सबसे बडा तिरंगा

रक्षा मंत्री ने पहाडी मंदिर पर फहराया देश का सबसे बडा तिरंगा
X

रांची। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर रांची ने इतिहास रच दिया। यहां पह़ाडी मंदिर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया गया। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने सुबह बटन दबाकर इसका उद्घाटन किया। तिरंगा फहरते ही ग्लाइडर से पुष्प वर्षा भी हुई। तिरंगा जमीन से 493 फीट की ऊंचाई पर है और पहाडी मंदिर पर इसे 293 फीट लंबे पोल पर लगाया गया है। रक्षा मंत्री मनोहर पार्रिकर शनिवार सुबह 9.45 बजे रांची पहुंचेंगे।
इसके बाद वह सीधे पहाडी मंदिर के नीचे पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री रघुवर दास भी उनके साथ थे। पहाडी मंदिर पर फहराये जानेवाले तिरंगे का सीधा प्रसारण मोरहाबादी स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में मौजूद लोगों ने देखा। स्टेडियम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रक्षा मंत्री ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की। फिलहाल देश में सबसे ऊंचा तिरंगा लहराने का गौरव फरीदाबाद को हासिल है। फरीदाबाद में 246 फीट के पोल पर तिरंगा लहराता है। रांची पहाडी पर 24 घंटे तिरंगा लहरायेगा। रात में भी तिरंगा दिखे, इसके लिए पोल के पास सोडियम वेपर लाइट लगाई गई है।

Updated : 23 Jan 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top