नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देश का 18 प्रतिशत भाग भूकंप के लिहाज से गंभीर आशंका वाली श्रेणी 4 में आता है। भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि देश का 12 प्रतिशत भाग भूकंप की दृष्टि से अत्यंत गंभीर आशंका वाले क्षेत्र श्रेणी 5 में आता है। इस श्रेणी में आने वाले प्रमुख शहरों गुवाहाटी और श्रीनगर प्रमुख हैं। 18 प्रतिशत क्षेत्र गंभीर आशंका वाले श्रेणी 4 में है। इस श्रेणी में देश की राजधानी दिल्ली आती है। मध्यम प्रभाव की आशंका वाले क्षेत्र श्रेणी 3 में देश का 27 प्रतिशत क्षेत्र आता है। मुम्बई और चेन्नई जैसे शहर श्रेणी 3 में आते हैं। जबकि 43 प्रतिशत क्षेत्र कम प्रभाव वाले क्षेत्र श्रेणी 2 के रूप में चिह्नित किये गए हैं।
भारतीय मौसम विभाग की जानकारी के आधार पर यह कहा जा सकता है कि गुवाहाटी, श्रीनगर, दिल्ली और मुंबई पर सबसे अधिक भूकंप का खतरा मंडरा रहा है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र को यूरोप के आल्पस पवर्तीय क्षेत्र की तुलना में अधिक भूस्खलन का सामना करना पड़ता है क्योंकि हिमालय तुलनात्मक दृष्टि से अपरिपक्व, युवा तथा भू परिस्थितिकी एवं जलवायु की दृष्टि से संवेदनशील प्रकृति का पर्वत है।
Latest News
- ज्ञानवापी मामले में 30 मई को होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष का आरोप- शिवलिंग से हुई छेड़छाड़
- करण जौहर की बर्थ डे पार्टी में पहुंचे सलमान-आमिर-ऋतिक, ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई जाह्नवी
- इमरान खान ने निकाला इस्लामाबाद मार्च, भड़की हिंसा, भीड़ ने मेट्रो स्टेशन फूंका
- यूएई के रेस्टॉरेंट में विस्फोट, 1 भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल
- नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को दी सलाह, कहा- भारत जोड़ो की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालो
- नगर निगमों में जनता चुनेगी महापौर, पालिका में पार्षद करेंगे अध्यक्ष का चुनाव, राज्यपाल ने अध्यादेश को दी मंजूरी
- ग्वालियर में बोलेरो ने सड़क किनारे बैठे परिवार को कुचला, 2 बच्चियों समेत 5 की मौत
- सहारा समूह को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, 9 कंपनियों के खिलाफ जारी रहेगी SFIO जांच
- क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में कटेगा नरेंद्र मोदी-राजनाथ सिंह का टिकट ?
- प्रधानमंत्री ने केसीआर पर लगाया परिवारवाद का आरोप, कहा- तेलांगना में अबकी बार भाजपा सरकार

भूकंप के लिहाज से खतरनाक श्रेणी में है दिल्ली
X
X
Updated : 2016-01-17T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire