ब्रिस्बेन | भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में टीम इंडिया ने मेजबानों को 309 रनों का लक्ष्य दिया है। रोहित शर्मा (124), अजिंक्य रहाणे (89) और विराट कोहली (59) भारतीय पारी के हीरो रहे।
रोहित की यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवीं सेंचुरी थी जबकि ओवरऑल 10वीं। रोहित ने पर्थ वनडे में भी सेंचुरी ठोकी थी। इसके अलावा गाबा मैदान पर यह किसी भी भारतीय सलामी बल्लेबाज का पहला शतक भी है। विराट के आउट होने के बाद रोहित ने अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया।
रोहित ने कोहली के साथ 125 और रहाणे के साथ 121 रनों की साझेदारी निभाई। इन तीनों बल्लेबाजों के अलावा और कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सका।
इससे पहले भारत को विराट कोहली के रूप में दूसरा झटका लगा था। कोहली 59 रन बनाकर रन आउट हुए। इससे पहले 9 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद रोहित शर्मा और कोहली के बीच 125 रनों की साझेदारी हुई। रोहित शर्मा एक छोर संभाले हुए हैं। विराट कोहली 7000 के आंकड़े से महज 19 रन पीछे रह गए।
अगर वो ऐसा कर लेते तो दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स का वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 7000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड भी तोड़ डालते। इससे पहले भारत को शिखर धवन के रूप में पहला झटका लगा था। धवन 6 रन बनाकर जोएल पेरिस की गेंद पर आउट हुए थे।
धवन जब आउट हुए तब भारत का स्कोर 9 रन था। तीसरे ओवर में भारत को पहला झटका लगा। इससे पहले कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम इंडिया में एक बदलाव किया गया।
टीम में भुवनेश्वर कुमार की जगह ईशांत शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम में तीन बदलाव देखने को मिलेंगे। जोश हेजलवुड की जगह केन रिचर्ड्सन, डेविड वार्नर की जगह शॉन मार्श और मिशेल मार्श की जगह जॉन हैंस्टिंग को शामिल किया गया।
टीम इंडियाः शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, महेंद्र सिंह धौनी, रवींद्र जडेजा, आर अश्विन, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, बरिंदर सरन।
ऑस्ट्रेलियाः शॉन मार्श, एरॉन फिंच, स्टीवन स्मिथ, जॉर्ज बेली, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू वेड, जेम्स फॉकनर, केन रिचर्ड्सन, जॉन हैंस्टिंग, जोएल पेरिस, स्कॉट बोलैंड।
Latest News
- ऊर्जा मंत्री तोमर ने सुबह 5 बजे बजाई घरों की डोरबेल, कहीं नल की टोटी कराई बंद
- शैक्षणिक संस्थाओं की पसंद बना GIDA, सरकार बना रही है इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट
- ज्ञानवापी हिंदुओं को सौपने वाली याचिका पर फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई
- बारामूला में सुरक्षाबलों ने 3 पाकिस्तानी आतंकियों को किया ढेर, 1 पुलिसकर्मी शहीद
- गेंहूं के बाद चीनी पर सरकार का बड़ा फैसला, 1 जून से विदेश नहीं जाएगी शक्कर
- करण जौहर ने मनाया 50वां जन्मदिन, एक्टिंग से किया था बॉलीवुड में डेब्यू, अब सफल निर्देशक
- टाइगर के फैंस के लिए खुशखबरी, अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी हीरोपंती 2
- राजस्थान में भाजपा नहीं देगी कांग्रेस को वॉकओवर, राज्यसभा के लिए जोड़तोड़ शुरू
- यासीन मलिक को कोर्ट ने सुनाई सजा, टेरर फंडिंग केस में उम्रकैद, 10 लाख का जुर्माना
- कपिल सिब्बल ने कांग्रेस को कहा अलविदा, सपा के समर्थन से जाएंगे राज्यसभा, भरा नामांकन

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दी 309 रनों की चुनौती
X
X
Updated : 2016-01-15T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire