Home > Archived > भाजपा ने किया केन्द्रीय मंत्री तोमर का स्वागत

भाजपा ने किया केन्द्रीय मंत्री तोमर का स्वागत

शिवपुरी। युवा मोर्चा के राष्ट्रवादी सम्मेलन में शिवपुरी आये केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर का भारतीय जनता पार्टी द्वारा हीरो होण्डा शो रूम पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी एवं पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया। स्वागत की कड़ी में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रिशिका अष्ठाना, अनुराग अष्ठाना ने बड़ा फूलों का हार पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा के सभी पूर्व विधायक, जिला पदाधिकरी, मंडल अध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
युवाओं की उपस्थिति देख गदगद हुए केन्द्रीय मंत्री
स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर युवा मोर्चा द्वारा अमर शहीद तात्याटोपे मैदान में आयोजित राष्ट्रवादी सम्मेलन में जिले भर से आये हुए युवा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति को देखकर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर प्रसन्नचित दिखे। उन्होंने मंच से कहा कि शिवपुरी में वह 32 साल से भाजपा के कई कार्यक्रमों में आते रहे हैं, लेकिन इस तरह की युवाओं की भीड़ पहले कभी भी किसी कार्यक्रम में नहीं देखी।
तोमर ने वृद्धजनों को बांटे कंबल
केन्द्रीय इस्पात, खनन मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर जिले के ग्राम भानगढ़ में म.प्र. जनअभियान परिषद जिला शिवपुरी द्वारा प्रस्फुटन समितियों के माध्यम से गरीब वृद्धजनों एवं नि:शक्त हितग्राहियों को लगभग 400 कम्बल नि:शुल्क वितरण किए। श्री तोमर ने जनअभियान परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह बड़ी खुशी की बात है कि स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर ग्राम भानगढ़ में गरीब एवं वृद्धजनों को कम्बल वितरण कार्यक्रम रखा गया है। श्री तोमर ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश आज हमें मानवता की सेवा की ओर प्रेरित करते है।
उन्होंने कहा कि स्वामी जी युवाओं के प्रेरणास्त्रोत थे। हमें राष्ट्र के विकास के लिए हमेशा आगे उठकर सम्मान की भावना से देश एवं समाज के विकास में अपना योगदान देना होगा। जन अभियान परिषद के आयोजित कार्यक्रम की जिला कलेक्टर राजीव दुबे ने भी सराहना की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रधुवंशी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रणवीरसिंह रावत सहित जनप्रतिनिधिगण, प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं पदाधिकारीगण, महिलाएं सैकड़ों की सख्या में उपस्थित हुई। कार्यक्रम के अंत में म.प्र. जनअभियान परिषद् के जिला समन्वयक धर्मेन्द्र सिंह सिसौदिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
महिला मोर्चा ने किया स्वागत
शिवपुरी प्रवास के दौरान महिला मोर्चा द्वारा केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अमरदीप मौर्य का पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सपना दुबे एवं श्रीमती उमा उपाध्याय के नेतृत्व में किया गया।

Updated : 13 Jan 2016 12:00 AM GMT
Next Story
Top