Home > Archived > युवा राष्ट्रमंडल खेलों में दीपक लाठेर ने जीता स्वर्ण

युवा राष्ट्रमंडल खेलों में दीपक लाठेर ने जीता स्वर्ण

नई दिल्ली। पांचवें युवा राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन भारोत्तोलन में दीपक लाठेर ने 62 किलोवर्ग में स्वर्ण पदक जीता। दीपक ने कुल 258 किलो वजन उठाया जिसमें स्नैच में 120 किलो उठाकर राष्ट्रमंडल युवा खेलों में नया रिकॉर्ड भी बनाया। यह भारोत्तोलन में भारत का दूसरा स्वर्ण है। इससे पहले कल जामजंग डेरू ने 56 किलोवर्ग में पहला स्थान हासिल किया था। इसके अलावा क्लीन और जर्क में 138 किलो वजन उठाया। भारत ने इन खेलों में आठ प्रतियोगिताओं के लिये 25 सदस्यीय दल भेजा है।

Updated : 8 Sep 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top