Home > Archived > मुख्यमंत्री के दस वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल में होगी विराट रैली : चौहान

मुख्यमंत्री के दस वर्ष पूर्ण होने पर भोपाल में होगी विराट रैली : चौहान

15 सितम्बर को होने वाली स्वाभिमान रैली स्थगित

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी ने 29 नवंबर को भोपाल में विराट रैली और सम्मेलन का आयोजन करने का निश्चय किया है। इस दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुख्यमंत्रित्व काल के सफल दस वर्ष पूर्ण होंगे, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को आमंत्रित किया जायेगा। कार्यक्रम में सभी मोर्चे एवं समग्र पार्टी समाहित होगी। उन्होंने बताया कि 29 नवंबर को आयोजित विराट रैली के पश्चात 15 दिवस तक प्रदेश भर में विकास उत्सव मनाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि भोपाल में 10 सितंबर से तीन दिवसीय विश्व हिन्दी सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है, जिसकी मेजबानी मध्यप्रदेश करेगा। इस दृष्टि से पार्टी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठों से चर्चा उपरांत 15 सितंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा की होने वाली युवा स्वाभिमान रैली स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

Updated : 6 Sep 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top