Home > Archived > मणिपुर के राज्यपाल के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

मणिपुर के राज्यपाल के निधन पर प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिपुर के राज्‍यपाल सैयद अहमद के निधन पर गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है। अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सैयद अहमद एक अनुभवी नेता थे। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्‍होंने कई महत्‍वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उनके निधन से गहरा दु:ख हुआ है। ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शांति दे।
जानकारी हो कि मणिपुर के राज्यपाल सैयद अहमद का रविवार को निधन हो गया था। वह कुछ अरसे से बीमार थे। 70 वर्षीय सैयद अहमद ने मुंबई स्थित लीलावती हॉस्पिटल में आखिरी सांसें लीं। उनके परिवार में पत्नी, 2 बेटियां और एक बेटा है। कांग्रेस नेता और महाराष्ट्र में मंत्री रह चुके अहमद ने इसी साल 16 मई को मणिपुर के राज्यपाल की शपथ ली थी।

Updated : 28 Sep 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top