Home > Archived > भाजयुमो में तोमर उपाध्यक्ष व परमार महामंत्री बने

भाजयुमो में तोमर उपाध्यक्ष व परमार महामंत्री बने

महानगर कार्यकारिणी घोषित, मंडल अध्यक्ष भी बनाए

ग्वालियर, विशेष संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विवेक शर्मा ने लंबी प्रतीक्षा के बाद महानगर की कार्यकारिणी घोषित कर दी है। इसमें रवि तोमर को उपाध्यक्ष एवं रिंकू परमार को महामंत्री नियुक्त किया है।
कार्यकारिणी में पांच उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। इनमें विक्रांत भदौरिया, रवि तोमर, अजय द्विवेदी, सोनू त्रिपाठी, उमेश जोशी प्रमुख हैं। इसके अलावा दो महामंत्रियों में रिंकू परमार, विनय जैन, के अलावा सात मंत्री भी बनाए गए हैं। इनमें बिजेन्द्र तोमर, गिर्राज कंसाना, सुभाष शर्मा, दिनेश शुक्ला, सतेन्द्र गुर्जर तथा भूपेन्द्र सिंह राजपूत हैं। इसके अलावा शंभू खत्री को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारिणी में शिव सिंह यादव कार्यालय मंत्री, रोहित भाटिया सह कार्यालय मंत्री, अक्षांश दीक्षित को प्रचार-प्रसार मंत्री, सह प्रचार मंत्री दीपक शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी निखिल विजयवर्गीय, सह मीडिया प्रभारी शैलू सेंगर प्रमुख हैं।
ये हैं कार्यसमिति सदस्य
कार्यसमिति सदस्यों में शशांक कुशवाह, प्रयाग तोमर, चक्रपाणि चतुर्वेदी, लाला जैन, सुनील गुप्ता, हरीश यादव, ढपली चौहान, चन्द्रकांत शर्मा, रोहित शर्मा, डिंपल चौहान, बेटू पांडेय, प्रेम मंडेलिया, भारत शाक्य, भुवनेश बाजपेयी जीतू घुरैया, रामप्रकाश कुशवाह, चिराग शर्मा, नवीन जायसवाल, विकास शर्मा, बच्चन किरार, राजेन्द्र शर्मा, मनीष गुरुवानी, प्रताप उपमन्यु संतोष यादव प्रमुख हैं।
यह हैं मंडल अध्यक्ष
ज्ञानेन्द्र भदौरिया शहीद भगत सिंह मंडल, तरुणेन्द्र दंडोतिया, महेन्द्र सिकरवा, रानी लक्ष्मीबाई मंडल, विपुल जैन को स्वामी विवेकानंद मंडल , विवेक भार्गव को वीर सावरकर मंडल, गौरव कुशवाह को दीनदयाल मंडल, तथा बृजमोहन शर्मा को वीर दुर्गादास मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अलावा रामकृष्ण मंडल तथा कोटेश्वर मंडल के अध्यक्षों की घोषणा नहीं की गई है। विवेक शर्मा का कहना है कि इनकी घोषणा बाद में की जाएगी।

Updated : 28 Sep 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top