Home > Archived > भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की टिप्पणी की अध्यापकों ने की निंदा

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की टिप्पणी की अध्यापकों ने की निंदा

भाण्डेर। संयुक्त अध्यापक संघ इकाई भाण्डेर द्वारा एक बैठक आयेाजित की गयी जिसमें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नन्द कुमार चौहान द्वारा मध्यप्रदेश में कार्यरत अध्यापकों के प्रति 26 सितम्बर को की गयी टिप्पड़ी द्वारा सभी अध्यापक आहत हैं और ऐसे जिम्मेदार पद पर आसीन व्यक्ति द्वारा इस प्रकार शिक्षक के प्रति नकरात्मक एवं अमानवीय कथन की सभी अध्यापक निन्दा करते है।
साथ ही प्रांतीय कार्यकारिणी के आगामी निर्देशानुसार निर्णय लिया जायेगा। बैठक में नरहरिप्रताप सिंह कौरव, अरविन्द सिंह यादव, मुकेश कुमार दूर्बार, धर्मेन्द्र कुमार भारती, अशोक तिवारी, आशीष श्रीवास्तव, विनोद कुमार रावल, पुरूषोत्तम दॉंगी, घनश्याम पाल, निलय खरे, संजीव गुप्ता, चन्द्रशेखर चौधरी, प्रदीप कुमार बौद्ध, रविन्द्र दांगी, रघुवीर सिंह, जगत सिंह गुर्जर सहित अन्य अध्यापक उपस्थित रहे।

Updated : 28 Sep 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top