Home > Archived > मक्का हादसे में मरने वालों में 14 भारतीय

मक्का हादसे में मरने वालों में 14 भारतीय

मक्का हादसे में मरने वालों में 14 भारतीय
X

मक्का। मक्का शहर के मीना में हजयात्रियों की भगदड़ में सात सौ से भी अधिक लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में 14 भारतीय भी शामिल हैं। इस खबर की जानकारी जेद्दा में भारतीय हज मिशन ने आज दी।
भारतीय हज मिशन से प्राप्त सूचना के अनुसार, मृतकों में नौ गुजरात, दो तमिलनाडु, दो झारखंड और एक महाराष्ट्र के हज यात्री हैं। घायलों में लक्षद्वीप, असम, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, बिहार, ओडिशा, केरल और उत्तर प्रदेश के एक-एक हाजी, जबकि पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर के दो-दो हाजी शामिल है।
जानकारी हो कि सऊदी अरब में सालाना हज यात्रा के दौरान मीना में शैतान को पत्थर मारने की रस्म अदायगी के दौरान हुई भगदड़ में सात सौ से अधिक लोगों की मौत हो गई और आठ सौ से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
वहीं, ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खमनेई ने इस हादसे के लिए वहां की सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। खमनेई की वेबसाईट पर जारी बयान के मुताबिक, सऊदी सरकार को इस दु:खद घटना की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। यह भगदड़ वहां की कुप्रबंधन और अव्यवस्थाओं की वजह से हुआ।
ईरान के तसनीम और फार्स संवाद समिति के मुताबिक इस भगदड़ में लगभग 125 ईरानी नागरिकों की मृत्यु हुई है। इस आपदा पर आधिकारिक शिकायत दर्ज करने के लिए तेहरान ने सऊदी अरब के उपराजदूत को तलब किया।

Updated : 25 Sep 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top