Home > Archived > रेल डाक सेवा कार्यालय का स्थानान्तरण टला

रेल डाक सेवा कार्यालय का स्थानान्तरण टला

रेल डाक कर्मियों ने स्थगित की हड़ताल, काम पर लौटे


झांसी। रेल डाक कर्मियों के आंदोलन के कारण डाक विभाग के अधिकारियों ने स्थानान्तरण का मामला फिलहाल टाल दिया है। इन कर्मियों ने इसे पूरी तरह निरस्त करने की मांग की है। रेल डाक सेवा के 67 वर्ष पुराने मंडलीय कार्यालय रेल डाक सेवा एक्स मंडल एवं प्रधान अभिलेख कार्यालय रेल डाक सेवा एक्स मंडल को आगरा स्थानान्तरित किये जाने के विरोध में आरएमएस कर्मचारियों द्वारा प्रधान डाकघर झांसी परिसर में किये जा रहे धरना, क्रमिक भूख हड़ताल पर छठवें दिन शिवानी श्रीवास्तव, पारूल सक्सेना, हेमलता शर्मा, प्रिया मौर्या, खुशबू यादव भूख हड़ताल पर रहे। सीएस यादव की अध्यक्षता में भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। भूख हड़ताल के दौरान दिनेश भार्गव प्रांतीय सचिव राज्य कर्मचारी महासंघ, केपी सिंह प्रांतीय सचिव भारतीय मजदूर संघ लखनऊ, सुधीर कुमार चतुर्वेदी परिक्षेत्रीय सचिव लखनऊ, एके जैन जनरल सेक्रेटरी बीएमएस चतुर्थ इटारसी तथा स्थानीय नेता अरविंद वशिष्ठ प्रदेश सचिव कांग्रेस, बुन्देलखण्ड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महामंत्री रविन्द्र कुरेले, कैलाश कुशवाहा, सीएल कुशवाहा, दयाराम कुशवाहा ने भी उपस्थित होकर अपने विचार व्यक्त किये तथा कर्मचारियों की मांगों को जायज ठहराया।
कर्मचारियों के गत छ: दिनों से चले आ रहे उक्त आंदोलन तथा विभिन्न दलों के स्थानीय नेताओं के दबाव में आकर डाक विभाग के उच्चाधिकारियों ने आरएमएस मुख्यालय को झांसी से आगरा ले जाने की कार्यवाही को फिलहाल स्थगित कर दिया है। जिससे कर्मचारियों ने जनता की समस्या को देखते हुये अपनी हड़ताल भी स्थगित कर दी है और काम पर वापस आ गये हैं, लेकिन कर्मचारियों का कहना है कि जब तक संघर्ष जारी रहेगा और आवश्यकता पडऩे पर कर्मचारी पुन: हड़ताल पर जाने को बाध्य होंगे।
धरना के दौरान संतोष कुमार, राजीव खरे, दीपक याज्ञिक, हरीराम, रमाकांत, चंदन सिंह, अम्बुज खरे, पंकज राय, केके कुशवाहा, जमीर अली, राजाराम, मोहन सेठ, संतोष लाठिया, आमोद मिश्रा, हरीओम, मनीष शर्मा, अजय कुमार शर्मा, अवशेष अहिरवार, आरपी गुप्ता उपस्थित रहे। अंत में पीके भार्गव, अभिनव शुक्ला एवं आरपी शुक्ला ने सभी कर्मचारियों, मा. उमा भारतीय केन्द्रीय मंत्री, प्रदीप जैन पूर्व केंद्रीय मंत्री, भानू सहाय अध्यक्ष बुन्देलखण्ड निर्माण मोर्चा, बाबूलाल तिवारी झांसी के प्रशासनिक अधिकारियों, राजनैतिक दलों के स्थानीय नेताओं एवं मीडिया का आभार प्रदर्शन किया एवं समस्या के स्थायी समाधान तक भविष्य में भी इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा है।

Updated : 23 Sep 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top