Home > Archived > सोमनाथ भारती ने किया आत्मसमर्पण

सोमनाथ भारती ने किया आत्मसमर्पण

सोमनाथ भारती ने किया आत्मसमर्पण
X

नई दिल्ली। पत्नी पर घरेलू हिंसा करने के मामले में फंसे दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सोमनाथ भारती ने जांच में शामिल होने के लिए दिल्ली पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। भारती मलवीय नगर से आप के विधायक हैं। उन्होंने मंगलवार को अग्रिम जमानत के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था और 17 सितम्बर तक अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाए जाने के बाद उन्होंने अब पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
माना जा रहा है कि मंगलवार देर रात पार्टी सदस्यों से इस मुद्दे पर गहन विचार-विमर्श के बाद भारती पुलिस जांच में शामिल होने के लिए तैयार हुए।
आप विधायक भारती अगर पुलिस हिरासत में लिए जाते हैं, तो वह गिरफ्तार होने वाले आप के चौथे विधायक होंगे। दिल्ली पुलिस पिछले चार महीने में अलग-अलग मामलों में आप विधायक जितेंद्र सिंह तोमर, मनोज कुमार और सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है।
दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने बुधवार को पत्नी लिपिका मिश्रा द्वारा उनके खिलाफ दर्ज कराए घरेलू हिंसा और हत्या के प्रयास के मामले को झूठा करार दिया। उनका कहना है कि उनके पास ऎसे ऑडियो और दस्तावेजी सबूत हैं, जो सच सामने लाएंगे। भारती इस मामले में पुलिस जांच में शामिल होने के लिए बुधवार को पुलिस के समक्ष पेश हुए। उन्होंने बताया, मेरे पास ऎसे ऑडियो एवं दस्तावेजी सबूत हैं, जो साबित कर देंगे कि मुझ पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। भारती मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक हैं।

Updated : 16 Sep 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top