Home > Archived > भाजपा ने बिहार विधानसभा के लिए जारी की 43 उम्‍मीदवारों की पहली सूची

भाजपा ने बिहार विधानसभा के लिए जारी की 43 उम्‍मीदवारों की पहली सूची

भाजपा ने बिहार विधानसभा के लिए जारी की 43 उम्‍मीदवारों की पहली सूची
X

नई दिल्ली | बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 43 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में शामिल प्रमुख उम्‍मीदवारों में बिहार के पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव, वरिष्‍ठ पार्टी नेता प्रमोद कुमार और रेनू देवी के नाम हैं। नंद किशोर यादव पटना साहिब सीट से, प्रमोद कुमार मोतीहारी से और रेनू देवी बेतिया से चुनाव लड़ेंगे। पहले चरण की अधिसूचना आज जारी होगी।
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 43 सीटों पर उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी की। इनमें अनुसूचित जाति की 5 जिनमें एक महिला, अनुसूचित जनजाति की एक एवं प्रोफेसर तथा 50 प्रतिशत युवा इनमें 3 महिला तथा 8 अति पिछडों को उतारा है। इनमें 19 सीटें मतदान के पहले चरण की, 15 दूसरे और नौ सीटें अन्य चरण की हैं।
नई दिल्‍ली में पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह की अध्‍यक्षता में हुई केन्‍द्रीय चुनाव समिति की बैठक में यह नाम तय किए गए। बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, केन्‍द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और अरुण जेटली एवं केन्द्रीय चुनाव समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे। बिहार विधानसभा के आगामी आम चुनाव हेतु समिति ने निम्नलिखित नामों की अनुशंसा की है। इसमें प्रथम चरण के लिए 19 उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसमें सराय रंजन से रंजीत निर्गुणी, रोसड़ा (एस सी) से मंजू हजारी, तेघड़ा से रामलखन सिंह, मटिहानी से सर्वेश कुमार सिंह, बेगुसराय से सुरेन्द्र मेहता, बखरी (एस सी) से रामानंद राम, परबत्ता से रामानुज चौधरी, बीहपुर से ई. कुमार शैलेन्द्र, गोपालपुर से अनिल यादव, पीरपैती से लल्लन पासवान , बाँका से रामनारायण मंडल, कटोरीया (एस टी) से निक्की हेम्ब्रम, बेलहर से मनोज यादव, मुंगेर से प्रणव कुमार यादव, सुर्यगढ़ा से प्रेम रंजन पटेल, लखीसराय से विजय कुमार सिन्हा, रजौली (एस सी) से अर्जुन राम, हिसुआ से अनिल सिंह, झाझा से डाॅ. रवीन्द्र यादव के नाम का ऐलान किया है।
दूसरे चरण के लिए पार्टी ने 15 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इनमें रामगढ़ से अशोक सिंह, मोहनीया (एस सी) से निरंजन राम, चैनपुर से बृजकिशोर बिन्द, सासाराम से जवाहर प्रसाद, दिनारा से राजेन्द्र सिंह, नोखा से रामेश्वर प्रसाद चैरसिया, काराकट से राजेश्वर राज, अरवल से चितरजंन कुमार, गोह से मनोज शर्मा, नवीनगर से गोपाल सिंह, औरगांबाद से रामाधार सिंह, गुरुवा से राजीव दांगी, बोधगया (एस.सी.) से श्यामदेव पासवान, गया शहर से प्रेम कुमार, वजीरगंज से विरेन्द्र सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।
अन्य चरण के लिए भाजपा ने नौ उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। इनमें बेतिया से रेणू देवी, मोतिहारी से प्रमोद कुमार, सीतामढ़ी से सुनील कुमार, बेनीपट्टी से विनोद नरायण झा, राजगीर से सत्यदेव नारायण आर्य, बाकीपूर से नितीन नवीन, कुमरार से अरुण कुमार, पटना साहेब से नंद किशोर यादव, आरा से अमरेन्द्र प्रताप सिंह का नाम शामिल है।

Updated : 16 Sep 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top