Home > Archived > पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
X

जम्मू | पाकिस्तानी सैनिकों ने आज पुंछ जिले के दो सेक्टरों में नियंत्रण रेखा पर भारत की अग्रिम चौकियों पर गोलीबारी तथा गोलाबारी कर दो बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया, जिसके बाद भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की। एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुबह करीब सात बजे कष्णा घाटी में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों पर स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार दागे।
प्रवक्ता के अनुसार, पाक सैनिकों ने 82 एमएम के मोर्टार बम दागे। साथ ही प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने कल शाम छह बजकर 20 मिनट से नौ बजे तक बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों को स्वचालित हथियारों से निशाना बनाया। उन्होंने बताया कि नियंत्रण रेखा पर तैनात भारतीय जवानों ने जवाबी कार्रवाई की और इलाके से आखिरी खबर आने तक गोलीबारी जारी थी।
प्रवक्ता ने कहा हमारी ओर से समुचित जवाब दिया गया। किसी के हताहत होने या किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है। पाकिस्तानी सैनिकों ने इस साल सितंबर में 17 बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है। रविवार को पाकिस्तानी सैनिकों ने राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर मंजरकोट सेक्टर में एक भारतीय चौकी पर गोले दागे, जिससे बीएसएफ के अधिकारी सोहन शहीद हो गए।

Updated : 16 Sep 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top