मुरैना। सिविल लाईन क्षेत्र के कैंथोदा गांव में दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। दोनों पक्ष के लोगों ने लाठी, बंदूक व फरसों से लैस होकर एक-दूसरे पर हमला किया। हमले के दौरान हुई फायरिंग में एक व्यक्ति को गोली लगी, जिसे गंभीर हालत में ग्वालियर रिफर किया गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैंथोदा निवासी द्वारिका प्रसाद पुत्र लक्ष्मणप्रसाद उपाध्याय का खेत की मेड़़ को लेकर परिवार के ही अशोक उपाध्याय वगैरा से विवाद चला आ रहा था। शुक्रवार की दोपहर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। झगड़े के दौरान दोनों पक्ष के लोग लाठी, फरसा, बंदूक लेकर आमने-सामने आ गए। इस दौरान द्वारिका प्रसाद सहित उसका भाई रामलखन घायल हो गया। वहीं विनोद पुत्र द्वारिकाप्रसाद के पेट में गोली लगी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से विनोद को गंभीर हालत में ग्वालियर रैफर कर दिया गया। दूसरे पक्ष अशोक उपाध्याय सहित देवलाल और प्रमोद को भी मामूली चोटें आईं है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है, पुलिस कार्यवाही में जुटी हुई है।
Latest News
- कोरोना के बाद मंकी पॉक्स ने खींची माथे पर लकीरें, 17 देशों में फैला, जानिए क्या है लक्षण
- जापान से लौटे प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्रिमंडल की बुलाई बैठक
- ED ने शिवसेना नेता यशवंत जाधव को भेजा समन, फेमा कानून के तहत कार्रवाई
- 24 घंटों में कोरोना के 2,124 नए मरीज, 17 संक्रमितों की मौत
- उत्तराखंड में मौसम हुआ साफ, चारधाम यात्रा दोबारा शुरू, हेली सेवा भी प्रारंभ
- अमेरिका के स्कूल में छात्र ने चलाई गोलियां, 19 बच्चों समेत 21 की गई जान
- गोरखपुर इंडस्ट्रियल एरिया बना उद्यमियों की पहली पसंद, 1000 करोड़ के निवेश प्रस्तवित
- उप्र के सभी मंडल मुख्यालयों में हर माह लगेगा रोजगार मेला, 20,204 को नौकरी देने का लक्ष्य
- ये...है ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री, जिन्होंने चुनाव के दौरान जीत के लिए थामा था भगवा
- विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री, भाजपा सरकार में अपराध किसी भी प्रकार का हो, वह अक्षम्य

मेड़ विवाद पर खूनी संघर्ष
Updated : 2015-09-12T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire