नई दिल्ली : लद्दाख में भारत और चीनी सेना के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। दोनों सेनाओं के बीच ताजा विवाद उस समय शुरू जब भारतीय सेना और इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने चीनी सैनिकों (पीएलए) द्वारा बनाए गए निगरानी टावर को ध्वस्त कर दिया। इस घटना के बाद चीन ने सीमा पर अपनी अतिरिक्त सेना तैनात कर दी है।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक चीनी सेना ने गश्त लाइन के नजदीक वॉच टावर बना लिया था। शुक्रवार को भारतीय सेना और आईटीबीपी ने मिलकर टावर को उखाड़ फेंका। इसके बाद दोनों तरफ फौज की तादाद बढ़ने लगी। उत्तरी लद्दाख में स्थित बर्तसे को चीन अपना हिस्सा बताता रहा है, जबकि भारत हमेशा इसका विरोध करता आया है। इसके पहले सेना ने कहा कि चीनी सैनिक इस साल 150 बार वास्तविक नियंत्रण रेखा पार करके इस तरफ आये और उनका भारतीय सैनिकों से 100 से अधिक बार आमना सामना हुआ और ये घटनाएं केवल चार-पांच क्षेत्रों में ही सीमित रहीं। एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने कहा, ‘लद्दाख क्षेत्र में इस साल वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास चीनी सेना ने भारतीय क्षेत्र में 150 बार घुसपैठ की और 100 से ज्यादा बार आमना-सामना हुआ।’ पिछले साल चीनी सैनिकों ने 600 बार भारतीय क्षेत्रों में घुसपैठ की थी और 350 बार भारतीय सैनिकों से उनका सामना हुआ था। 2013 में घुसपैठ की 400 और जवानों के आमना-सामना होने की 100 घटनाएं सामने आईं थीं। सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘मुझे लगता है कि दोनों पक्ष चाहते हैं कि एलएसी पर चीजें शांत रहें। कई सारी चीजें होती हैं।’ पूर्वी लद्दाख में पिछले साल सितंबर में चुमार और डेमचोक क्षेत्रों में तीन सप्ताह तक चले गतिरोध के संदर्भ में अधिकारी ने कहा कि मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझा लिया गया।
Latest News
- उप्र बनेगा सांस्कृतिक हब, संत रविदास और कबीरदास म्यूजियम के लिए 25 करोड़ का बजट
- बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, PSU बैंक, मेटल सेक्टर में रही तेजी
- योगी सरकार एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था की ओर, पेश किया 6.15 लाख करोड़ का बजट
- बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, विश्वविद्यालयों में अब राज्यपाल नहीं मुख्यमंत्री होगा चांसलर
- यासीन मलिक के घर के बाहर समर्थकों ने लगाए देश विरोधी नारे, 10 लोग गिरफ्तार
- ज्ञानवापी मामले में 30 मई को होगी सुनवाई, हिंदू पक्ष का आरोप- शिवलिंग से हुई छेड़छाड़
- करण जौहर की बर्थ डे पार्टी में पहुंचे सलमान-आमिर-ऋतिक, ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई जाह्नवी
- इमरान खान ने निकाला इस्लामाबाद मार्च, भड़की हिंसा, भीड़ ने मेट्रो स्टेशन फूंका
- यूएई के रेस्टॉरेंट में विस्फोट, 1 भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल
- नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को दी सलाह, कहा- भारत जोड़ो की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालो

भारतीय सेना ने लद्दाख में चीन के निगरानी टावर को गिराया, सीमा पर तनाव बढ़ा
X
X
Updated : 2015-09-12T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire