Home > Archived > 'भ्रष्टाचार मुक्त हो शिक्षा विभाग'

'भ्रष्टाचार मुक्त हो शिक्षा विभाग'

माध्यमिक शिक्षकों ने धरना देकर दिया ज्ञापन

झांसी। उ.प्र. माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) के प्रांतीय आह्वान पर मंडलीय धरना प्रदर्शन व ज्ञापन भेंट का कार्यक्रम संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय पर प्रदेश मंत्री कृष्ण कुमार नायक, मंडलीय संरक्षक राजाराम व्यास के मुख्य आतिथ्य एवं मण्डलीय अध्यक्ष संजीव त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
शिक्षक संघर्ष समिति के सदस्य सत्यनारायण अग्निहोत्री ने मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन पर बिंदुवार चर्चा की। राजेंद्र सिंह निरंजन ने कहा कि सरकार शिक्षकों से किये गये वादों से मुकर रही है। रमेशचंद्र निरंजन जिलाध्यक्ष जालौन ने शिविर लगाकर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान पर बल दिया। पूर्व जिलाध्यक्ष अवध शर्मा ने शिक्षा विभाग को भ्रष्टाचार से मुक्त करने की मांग रखी।
धरना स्थल पर संयुक्त शिक्षा निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी ने उपस्थित होकर मुख्यमंत्री को प्रेषित ज्ञापन प्राप्त करते हुए कहा कि स्थानीय समस्याओं के निस्तारण में कोई विलम्ब नहीं किया जाएगा। पत्रावली पूर्ण होने पर अतिशीघ्र निस्तारण कर दिया जाएगा।
मण्डलीय धरना कार्यक्रम में झांसी मंडल के तीनों जनपदों के जिलाध्यक्ष, जिलामंत्री सहित लगभग 100 से अधिक शिक्षक-शिक्षिकायें सम्मिलित हुए।
जिसमें मुख्य रुप से के.के. मिश्रा, नारायण द्विवेदी, नरेशचंद्र श्रीवास, विनोद द्विवेदी, भागीरथ वर्मा, रामसुंदर तिवारी, योगेेन्द्र शुक्ला, गजेन्द्र प्रताप सिंह, अरुण दूर्वार, संजय शर्मा, विश्वनाथ सिंह, चन्द्रशेखर तिवारी, जितेंद्र सिंह चंदेल, गजराज सिंह निरंजन आदि पदाधिकारी प्रमुख रहे। धरना कार्यक्रम का संचालन मंडलीय मंत्री दिनेश प्रताप सिंह गौर द्वारा किया गया। जिलाध्यक्ष हरिचरण विश्वकर्मा द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Updated : 11 Sep 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top