Home > Archived > भाजपा ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान: माया सिंह

भाजपा ने बढ़ाया महिलाओं का सम्मान: माया सिंह

महिला मोर्चा कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

मुरैना | भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ङ्क्षसह ने स्थानीय निकायों में महिलाओं को 50 प्रतिशत भागीदारी देकर उनका सम्मान बढ़ाया है, महिलाओं के कल्याण के लिए लाड़ली लक्ष्मी, कन्यादान जैसी अनेक योजनाएं शासन चला रहा है। महिला मोर्चा के सम्मेलन में महापौर प्रत्याशी अशोक अर्गल, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती लता वानखेड़े, पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ल, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष कृष्णकांता तोमर, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता हर्षाना, ग्वालियर की पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, प्रदेश मंत्री ममता भदौरिया, भाजपा जिला महामंत्री श्रीमती जया चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष मधु डण्डौतिया, ममता शर्मा मंचासीन थीं।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री श्रीमती माया सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के लिए विकास एक मिशन है। आज प्रदेश में विकास व बदलाव नज़र आ रहा है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 10 साल के कुशासन से जनता त्रस्त थी। भाजपा सरकार में प्रदेश में महिलाओं के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्यादान योजना सहित बेटी बचाओ अभियान सहित निकाय चुनाव में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी कर महिलाओं को सम्मान दिलाया। बच्चियों को पढऩे के लिए गणवेश से लेकर उनकी शादी तक की चिंता की।
मुरैना नगरपालिका को नगर निगम बनाया। अब मुरैना नगर के विकास की नई व्याख्या यहां लिखी जाएगी। महापौर के भाजपा प्रत्याशी अशोक अर्गल की व भाजपा की जीत के लिए महिलाएं घर-घर जाकर प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बताएं कि महिलाओं को आगे बढऩे की चर्चा सिर्फ भाजपा सरकार ने की। मुरैना नगर निगम चुनाव में भाजपा की सरकार बने, भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी व पार्षद प्रत्याशी अधिक से अधिक जीतें इसके लिए सभी महिलाएं प्रयास करें। इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती वानखेड़े ने कहा कि विकास बोलता है, दिखता है और महसूस होता है। आज महिलाओं को राजनीति में मौका मिला है।
निकाय चुनाव में 50 प्रतिशत सीटों पर महिला प्रत्याशी चुनाव लड़कर सरकार में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी। राजनैतिक धरातल पर खुद को साबित करके दिखाएं। इस अवसर पर निर्मला गोयल, पार्वती राठौर, कंचन चौहान, आशा सेंगर, ऊषा बांदिल, ज्योति दुबे, गिरिजा तोमर सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थीं।
सभी संगठन चुनाव में अपना महत्व प्रतिबंधित करें
भारतीय जनता पार्टी के जिला पदाधिकारी और मोर्चे प्रमुखों की एक बैठक पार्टी जिलाध्यक्ष एडवोकेट अनूप सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि पार्टी पदाधिकारी और मोर्चा प्रमुख नगर निगम निर्वाचन में समाज वर्गों में अपनी सक्रियता और महत्व को प्रतिबिंबित करते हुए भाजपा प्रत्याशियों की सफलता सुनिश्चित करें। भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि पार्टी के समाज के विभिन्न वर्गों को ध्यान में रखते हुए अपनी संगठन संरचना में मोर्चा और प्रकोष्ठों की रचना की जाए।
चुनाव में मोर्चे और प्रकोष्ठों में शामिल कार्यकर्ताओं को इन समाज वर्गों में अपनी सक्रियता और महत्व को प्रमाणित करने का अवसर हाथ आया है। हमें अपने परिश्रम और सूझबूझ से समाज के विभिन्न वर्गों का सहयोग प्राप्त करते हुए भाजपा को सफल करना है। भाजपा अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों से उनके क्षेत्र, पार्टी के प्रचार-प्रसार और पार्टी को मिल रहे समर्थन और सहयोग की समीक्षा की। पार्टी अध्यक्ष ने सभी मोर्चों के चुनाव की दृष्टि से कार्यक्रमों का निर्धारण किया। युवा मोर्चे को मोटर साइकिल रैली, प्रचार-प्रसार, किसान मोर्चे को किसान सम्मेलन, मजदूर मोर्चे को मजदूर केन्द्रित कार्यक्रम तथा अल्पसंख्यक मोर्चा, महिला मोर्चा व अनुसूचित मोर्च के अलग-अलग कार्यक्रम तय किए। बैठक में योगेशपाल गुप्ता, हमीर पटेल, डॉ. दीपक सिंह, किशन गांगिल, उदयवीर सिकरवार, नीरज भदौरिया, नरेन्द्र सिकरवार, विजय जादौन, रामनरेश शर्मा, गोधन तोमर सहित अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित थे।
मुरैना का विकास प्राथमिकता पर होगा: आर्य
जिले के प्रभारी मंत्री लाल सिंह आर्य ने मुरैना महापौर पद के प्रत्याशी अशोक अर्गल व वार्ड 25 के पार्षद पद प्रत्याशी श्रीमती मीना-सभाराम जाटव व वार्ड 28 में पार्षद पद के प्रत्याशी श्रीमती ममता-नरेश कारखुर के समर्थन में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया व भाजपा प्रत्याशियों की जीत के लिए वोट मांगे। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी नीरज भदौरिया, पूर्व विधायक बंशीलाल, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष मुकेश जाटव, जिला महामंत्री संदीप सेंगर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मुनब्बर अली मंचासीन थे। इस अवसर पर श्री आर्य ने कहा कि भाजपा के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने मुरैना नगरपालिका को नगर निगम बनाने का जो वादा किया था उसे पूरा किया। मुरैना के विकास का जो सपना मुख्यमंत्री जी ने संजोया है उसे भाजपा प्रत्याशियों को वोट देकर मुरैना नगर निगम में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें। भाजपा ने सदैव जो कहा वो करके दिखाया है। सर्वहारा वर्ग के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से कार्य किए। समाज के हर वर्ग के उत्थान में अपनी महती भूमिका को पूरा किया। इस अवसर पर कुलदीप छारी, प्रमोदी छारी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मुन्नी छारी सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।

Updated : 8 Aug 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top