Home > Archived > मुख्यमंत्री ने किया विकसित प्रदेश का निर्माण: नंदकुमार

मुख्यमंत्री ने किया विकसित प्रदेश का निर्माण: नंदकुमार

भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने विदिशा में पत्रकार बंधुओं से चर्चा करते हुए बताया कि प्रदेश में संपन्न विधानसभा, लोकसभा एवं नगरीय निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन शानदार रहा है। १४ नगर निगम चुनाव में पार्टी ने १४ नगर निगमों पर कब्जा जमाया है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की पहचान विकासशील प्रदेश के रूप में बन चुकी है, मध्यप्रदेश से बीमारू राज्य का कलंक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने धो दिया है। प्रदेश की विकास दर दहाई के अंक को पार कर गई है, कृषि विकास दर २४ प्रतिशत विश्व में सर्वाधिक होने का मध्यप्रदेश के अन्नदाताओं को गौरव प्राप्त हुआ है।
उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की खुशहाली सुनिश्चित हो इस जिम्मेदारी को प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बखूबी निभाया है। श्री चौहान ने पिछले १० वर्षो के कार्यकाल में प्रदेश को बीमारू राज्य से उबारकर देश के विकसित राज्य के प्रथम श्रेणी में लाकर खड़ा किया है। जिससे प्रदेश का नाम दुनिया में रोशन हुआ है।
पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान ने सचिन ताम्रकार की भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता बहाल कर दी है। वहीं वार्ड नंबर १९ से पार्टी प्रत्याशी राजेश राय को कांग्रेस प्रत्याशी दौलत सिंह कुशवाह ने समर्थन देकर पार्टी के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गये हंै। श्री दौलत सिंह कुशवाह ने प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित होकर सदस्यता ग्रहण की।

Updated : 4 Aug 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top