मुरैना। मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री लाल सिंह आर्य ने आज 2 अगस्त को मुरैना नगर निकाय चुनाव में महापौर पद के प्रत्याशी अशोक अर्गल के समर्थन में वार्ड क्रमांक 32 व 33 सहित अनेक जगह भ्रमण कर प्रत्याशी की जीत के लिए वोट मांगे व वार्ड क्रमांक 32 के प्रत्याशी कृष्णपाल सिंह जादौन व वार्ड 33 के प्रत्याशी धीरज शर्मा के चुनाव कार्यालयों को उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर उनके साथ संभागीय संगठन मंत्री अम्बाराम कराड़ा, महापौर पद के प्रत्याशी अशोक अर्गल, श्योपुर विधायक मुन्नालाल गोयल, भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप भदौरिया, प्रदेश मंत्री श्रीमती संध्या राय, मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र गोयल रज्जो, जिला मीडिया प्रभारी नीरज भदौरिया उनके साथ थे।
कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति में जिला मीडिया प्रभारी नीरज भदौरिया ने बताया कि जिले के प्रभारी मंत्री लाल सिंह आर्य व महापौर पद के प्रत्याशी श्री अर्गल ने वार्ड 32 व 33 में घर-घर जाकर सघन जनसंपर्क किया व क्षेत्रीय नागरिकों से मिलकर उनकी समस्याओं से भी अवगत हुए। जगह-जगह क्षेत्रीय जनता ने उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री आर्य ने कहा भाजपा पद के प्रत्याशी बेदाग छवि के नेता है जिन्होंने चंबल का नाम हमेशा ऊंचा रखा। यह चुनाव एक अवसर लेकर आया है। ये अवसर इस बात का है कि हमें मुरैना के विकास को ऊंचाई पर ले जाना है। नरेन्द्र सिंह तोमर से जनता ने मुरैना को ग्वालियर व ग्वालियर-इंदौर की तरह नगर निगम बनाने की मांग की थी जिसे मुख्यमंत्री से कहकर उन्होंने मुरैना को नगर निगम की सौगात दिलाई। जो वादा किया वह पूरा किया। भाजपा विकास की राजनीति करती है। विकास के नाम पर वोट मांगती है। भाजपा में सर्वहारा वर्ग की हितैषी पार्टी है। प्रदेश सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्या दान योजना, बुजुर्गों के लिए तीर्थ दर्शन योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से जनता का जन हितैषी कार्य प्रारंभ किए हैं। जिनका प्रदेश की जनता ने भरपूर लाभ उठाया है।
इस अवसर पर श्री अर्गल ने कहा कि जिले की नगर पालिका पर 10 सालों से कांग्रेस कब्जा था। नगर का जो विकास होना था वह नहीं हुआ। प्रदेश व केन्द्र में भाजपा की सरकार है। भाजपा जब-जब सरकार बनाती है तब-तब विकास कराती है। केन्द्र में अटल जी की सरकार ने जितने काम करवाएं उतने आज तक किसी सरकार ने नहीं कराए। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश को स्वर्णिम प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है। आज प्रदेश विकास के कई आयाम तय कर विकासशील से विकसित प्रदेश बन चुका है। मुरैना में नगर निगम का पहली निगम का गठन होने वाला है। प्रदेश व केन्द्र में भाजपा की सरकार है और मुरैना नगर निगम विकास में कोई कसर नहीं रहने दी जाएगी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप सिंह भदौरिया ने कहा कि मुरैना में नगर निगम का पहला चुनाव होने जा रहा है। प्रदेश व केन्द्र में भाजपा की सरकार है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मुरैना को नगर निगम बनाकर विकास करना चाहते हैं। इस अवसर पर प्रेमकांत शर्मा, अरविंद भदौरिया, दिनेश सिंघल, राजेश शर्मा, अंशुल तोमर, मुनब्बर अली खान, राकेश यादव, सोनू कुशवाह, रवि शर्मा, रामनरेश शर्मा, कौशलेन्द्र अवस्थी, मन्नो बंसल से भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रीय नागरिक उनके साथ थे।
Latest News
- गोरखपुर इंडस्ट्रियल एरिया बना उद्यमियों की पहली पसंद, 1000 करोड़ के निवेश प्रस्तवित
- उप्र के सभी मंडल मुख्यालयों में हर माह लगेगा रोजगार मेला, 20,204 को नौकरी देने का लक्ष्य
- ये...है ऑस्ट्रेलिया के नए प्रधानमंत्री, जिन्होंने चुनाव के दौरान जीत के लिए थामा था भगवा
- विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री, भाजपा सरकार में अपराध किसी भी प्रकार का हो, वह अक्षम्य
- ज्ञानवापी मामले में कोर्ट ने सर्वे पर सभी पक्षों से मांगी आपत्ति, 26 मई को होगी सुनवाई
- दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, केएल राहुल को मिली कमान
- राज्यसभा के लिए 15 राज्यों की 57 सीटों पर नामांकन प्रक्रिया शुरू, 10 जून को होगा मतदान
- Cannes में नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिला एक्सिलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड, फैंस हुए खुश
- भांजे ने ईडी को बताया, धरती के किस कोने में छिपा है "D-गैंग का सरगना दाऊद इब्राहिम"
- क्वाड देशों ने चीन की तानाशाही पर जताई चिंता, खोजेंगे अराजकता पर अंकुश की राह

भाजपा विकास की राजनीति करती है: आर्य
Updated : 2015-08-03T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire