जोहंसबर्ग। नाइजीरियाई सेना ने आतंकवादी संगठन बोकोहरम के खिलाफ चलाए अभियान में उनके चंगुल से 178 लोगों को छुड़ा लिया है।
सैन्य प्रवक्ता कर्नल टुकुर गुसाउ ने बताया कि इस अभियान के तहत इस्लामी चरमपंथियों के कई शिविरों को नष्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बचाए गए लोगों में से 101 बच्चे, 67 महिलाएं और 10 पुरुष हैं।
नाइजीरियाई वायु सेना ने बताया कि मैदुगुरी शहर के 70 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में स्थित बित्ता गांव पर हमले में ‘बड़ी संख्या में’ आतंकी मारे गए है। मैदुगुरी उत्तर पूर्वी बोर्नो राज्य की राजधानी है जिसमें लगभग सभी लड़कियां और महिलाएं है।
Updated : 2015-08-03T05:30:00+05:30
Next Story