Home > Archived > मैजिक में 29 यात्री, 22 बड़े, 7 बच्चे

मैजिक में 29 यात्री, 22 बड़े, 7 बच्चे

यातायात पुलिस ने किया वाहन जब्त


गुना। एक मैजिक में 29 सवारियां, सुनकर भलें ही आश्चर्य हो पर यह सत्य है और इसका खुलासा यातायात पुलिस की कार्रवाई के दौरान हुआ है। इस दौरान यातायात पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। इसके साथ ही अन्य वाहनों पर भी यातायात नियमों की तोडऩे की कार्रवाई की गई है।
छतों पर भी सवार थे यात्री
बताया जाता है कि राखी त्यौहार के मद्ेदनजर यात्री वाहनों में बढ़ी अत्याधिक ओवर लोडिंग को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मार्गों पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई शुरु की है। इसी दौरान यातायात पुलिस ने 1 मैजिक वाहन जब्त किया, जिसमें 29 सवारियां सवार थीं। जिससे २२ बड़ी सवारियां थी और ७ बच्चे थे। उक्त वाहन को जप्त कर लिया है। यातायात डीएसपी मानवेंद्र सिंह ने वाहन में ठूंस-ठूंसकर सबारियां भरीं गईं थी। इसके अलावा यात्री वाहन पर एक पैर पर लटके थे। इसके अलावा एक खटारा बस को भी जब्त किया है।

Updated : 28 Aug 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top