Home > Archived > भिण्ड के छात्र पर शिवपुरी में छज्ज गिरा, हालत गंभीर

भिण्ड के छात्र पर शिवपुरी में छज्ज गिरा, हालत गंभीर

शिवपुरी । शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में शुक्रवार की सुबह एक 13 वर्षीय बालक यश यादव के ऊपर छज्जा गिर जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे ग्वालियर रैफर किया गया है। यह छात्र भिण्ड के अटेर का रहने वाला है जो शिवपुरी में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आया था।
जानकारी के अनुसार यश यादव पुत्र गिर्राज यादव शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए शिवपुरी आया था। वह शतरंज और कैरम बोर्ड का खिलाड़ी है। शुक्रवार की सुबह वह खेलने के बाद स्कूल के अंदर लगे छज्जे के नीचे खड़ा था तभी जर्जर अवस्था में पड़ा छज्जा उसके सिर पर गिर गया, जिससे उसका सिर फट गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर अवस्था को देखते हुए ग्वालियर रैफर कर दिया।

इनका कहना है
हमारे स्कूल में खेलों का आयोजन किया जा रहा है। घटना की जानकारी मुझे प्राप्त हुई है लेकिन मैं स्पष्ट रूप से इस मामले में कुछ नहीं कह सकता। ज्यादा जानकारी खेल अधिकारी ही दे पाएंगे।
अशोक श्रीवास्तव
प्राचार्य, उत्कृष्ट विद्यालय शिवपुरी

Updated : 22 Aug 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top