Home > Archived > रणवीर ने किया 'बाजीराव मस्तानी' का पोस्टर शेयर

रणवीर ने किया 'बाजीराव मस्तानी' का पोस्टर शेयर

रणवीर ने किया बाजीराव मस्तानी का पोस्टर शेयर
X

मुंबई। ऐतिहासिक फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में मराठा योद्धा बाजीराव पेशवा का किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह ने बाजीराव पेशवा की 315वीं जयंती पर फिल्म का पोस्टर साझा किया है। इस दौरान रणवीर ने कहा कि इस मराठा योद्धा का किरदार निभाना ‘सम्मान’ की बात है।
रणवीर ने माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर एक पोस्ट में कहा कि आज बाजीराव पेशवा की 315वीं जन्म तिथि है। उनकी प्रेम कहानी को आम लोगों के बीच जाहिर करने वालों में मेरा नाम शामिल होना मेरे लिए सम्मान की बात है।
संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में रणवीर मराठा योद्धा बाजीराव पेशवा का किरदार निभा रहे हैं।इसमें उनके साथ देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और पादुकोण भी अपनी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
जानकारी हो कि यह फिल्म 18वीं सदी के मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव की जीवन कथा पर आधारित है जिनका किरदार रणवीर निभा रहे हैं। मस्तानी के किरदार में दीपिका पादुकोण और काशीबाई का किरदार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा निभा रही हैं।

Updated : 19 Aug 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top