Home > Archived > थाईलैंड के सेंट्रल बैंकाक में जोरदार ब्लास्ट, 12 लोगों की मौत

थाईलैंड के सेंट्रल बैंकाक में जोरदार ब्लास्ट, 12 लोगों की मौत

थाईलैंड के सेंट्रल बैंकाक में जोरदार ब्लास्ट, 12 लोगों की मौत
X

बैंकॉक | थाईलैंड की राजधानी सेंट्रल बैंकाक में एक जोरदार धमाका हुआ है जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। अभी वहां पर अफरातफरी का माहौल है। यह धमाका एक धार्मिक स्थल के पास हुआ है। थाईलैंड के नेशनल पुलिस चीफ ने बताया कि यह बम धमाका है।
यह धमाका इरावन मंदिर के पास हुआ है। यह एक लोकप्रिय सैलानी स्थल है। ऐसी खबरें आ रही है कि यह विस्फोटक बाइक पर रखे गए थे। पूरे इलाके को पुलिस ने घेर लिया है और बचाव कार्य चल रहा है।
बैंकाक में इस तरह के धमाके कम ही सुनने को मिलते हैं। अभी तक यह पता नहीं चला है कि इस धमाके को किसने और क्यों अंजाम दिया है।

Updated : 17 Aug 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top