Home > Archived > भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महासंपर्क अभियान का शुभारंभ

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महासंपर्क अभियान का शुभारंभ

भिण्ड। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सर्वसमाज के विकास का विजन के साथ आगे बढ़ रही है। कांग्रेस और बसपा से अल्प संख्यक समाज का मोह भंग हो गया, जिन्होंने देश, प्रदेश में राजनैतिक बोट कबाडऩे के लिए समाज के साथ धोखा किया। यह बात सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद ने अल्प संख्यक मोर्चा द्वारा नयापुरा में आयोजित महासंपर्क अभियान के शुभारंभ अवसर पर कही।
सांसद डॉ. प्रसाद ने कहा कि मुस्लिम समाज भाजपा से जुड़कर यह संदेश दे रहा है कि हम दोनों शांति-सद्भावना के साथ आगे बढ़ेंगे, वहीं कश्मीर में भाजपा गठबंधन की सरकार राज्य के विकास के लिए काम कर रही है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कांकर ने कहा कि अल्प संख्यक मोर्चा भाजपा एक महत्वपूर्ण अंग है। महा सदस्यता अभियन में 16 हजार जिले में सदस्य बने हैं। जिनके घर-घर में मोर्चा की टोलियां घर-घर जाकर संपर्क के माध्यम से नए सदस्यों को भाजपा की विचारधारा से अवगत कराएं। वो ही मोर्चा एवं भाजपा की रीढ़ की हड्डी होंगे।
अल्पसंख्यक मोर्चा के महासंपर्क अभियान के संभागीय प्रभारी प्रो. इकबाल अली ने कहा कि अल्प संख्यक मोर्चा भाजपा की पंच निष्ठाओं एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद के विचारों पर काम कर रहा है। महासदस्यता अभियान में देशभर में सर्वाधिक संख्या में मुस्लिम समाज ने भाजपा की सदस्यता लेकर एक नई मिसाल कायम की। जिसमें म.प्र. पहले नंबर पर है, वहीं भिण्ड जिला भी पीछे नहीं है।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष फुरकान काजी ने कहा कि भाजपा ही देश और प्रदेश में अल्प संख्यक समाज को आगे बढ़ा रही है। कांग्रेस, बसपा, समाजवादी दल जैसे लोगों ने मुस्लिम समाज के साथ तुष्टिकरण की नीति को अपनाया, भाजपा ने अब्दुल कलाम साहब को राष्ट्रपति पद पर बिठाया। आरब बेग, सिकंदर बख्श और वर्तमान में मुख्तर अब्बास नकवी, राष्ट्रीय प्रवक्ता सांसद शहनवाज हुसैन जैसे जमीन से जुड़े समाज के लोगों को सत्ता और संगठन में बराबरी का दर्जा देकर हमें गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि म.प्र. में मदरसा बोर्ड एवं उर्दू विद्यालयों में पढऩे वाले छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण योजनाओं से नवाजा है जिसका बजट भी अधिक बढ़ाकर एक नई मिशाल कायम की।

Updated : 22 July 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top