Home > Archived > भारत से अच्छे संबंध बनाना पाक के लिए महत्वपूर्ण: अमेरिकी राजनयिक

भारत से अच्छे संबंध बनाना पाक के लिए महत्वपूर्ण: अमेरिकी राजनयिक

वॉशिंगटन। एक अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि पाकिस्तान का भारत के साथ संबंध बेहतर करना उसके भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं और रिश्तों को सामान्य करना उनके लिए और क्षेत्र के लिए अहम है। पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत के लिए नामांकित डेविड हेली ने कहा ‘‘पाकिस्तान के भारत के साथ संबंध खुद पाकिस्तान के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। दोनों ही देशों के बीच संबंधों का सामान्य होना न सिर्फ उनके लिए बल्कि क्षेत्र के लिए भी अहम है।’’ उन्होंने कहा कि पड़ोसियों के साथ संबंध पाकिस्तान की सुरक्षा एवं समृद्धि में अहम भूमिका निभाते हैं।

Updated : 24 Jun 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top