Home > Archived > भाजपा की नारी सम्मान यात्रा आज शहर में

भाजपा की नारी सम्मान यात्रा आज शहर में

कल होगी विशाल सभा


ग्वालियर। रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस 18 से 24 जून तक भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर के नेतृत्व में देशव्यापी नारी सम्मान यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का प्रारंभ 17 जून को सुबह 10:30 बजे भाजपा केंद्रीय कार्यालय अशोक रोड नई दिल्ली से होगा तथा समापन कोलकाता में 24 जून को शाम 6 बजे होगा। यह यात्रा बुधवार की शाम को शहर में प्रवेश करेगी।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री ममता भदौरिया, नीरू सिंह ज्ञानी, विनती शर्मा, अनीता खेमरिया, लता सिंह एवं रेखा धोलाखंडी ने बताया कि 17 जून को दिल्ली से महिला मोर्चा की यह नारी सम्मान यात्रा प्रांरभ होगी। यात्रा का शाम को मुरैना में भव्य स्वागत किया जाएगा । इसके बाद यह यात्रा ग्वालियर शहर में प्रवेश करेगी। ग्वालियर में यात्रा का रायरू स्थित पेट्रोल पंप पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी एवं महिला मोर्चा नेत्रियों द्वारा स्वागत किया जाएगा। यात्रा में शामिल नेत्रियों का रात्रि विश्राम ग्वालियर में स्थित वृंदावन गार्डन हजीरा पुल के पास होगा तथा दिनांक 18 जून को वृंदावन गार्डन में ही सुबह 10 बजे एक विशाल सभा का आयोजन किया जाएगा जिसमें भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर एवं राष्ट्रीय पधारिकारियों के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नन्द कुमार चौहान, सांसद एवं केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लता वानखेड़े, महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह, उद्योग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, भाजपा महानगर जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, महिला मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, ग्वालियर के वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व, महिला मोर्चा अध्यक्ष, महिला मोर्चा पदाधिकारी आदि उपस्थित रहेंगे। सभा के पश्चात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान एवं अन्य वरिष्ठ नेता यात्रा को हरी झंडी दिखाकर झांसी के लिए रवाना करेंगे। ग्वालियर से चलकर नारी सम्मान यात्रा दतिया पहुंचेेगी जहां सम्मानपूर्वक यात्रा की अगवानी की जायेगी और जनसभा आयोजित की जाएगी। दतिया से यात्रा झांसी पहुचेंगी और कानपुर, लखनऊ होते हुए यात्रा 24 जून को कलकत्ता पहुंचेंगी।
यात्रा की तैयारियों को लेकर भाजपा की मण्डल बैठकें संपन्न
भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रव्यापी नारी सम्मान यात्रा के बाद विशाल सभा की तैयारियों को लेकर आज भाजपा महिला मोर्चा की हेमू कालानी मंडल, स्वामी विवेकानंद मंडल, पं दीनदयाल उपाध्याय मंडल एवं कोटेश्वर मंडल की संयुक्त बैठकें भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन में एवं रानी लक्ष्मीबाई मंडल, वीर दुर्गादास मंडल, शहीद भगतसिंह मंडल, रामकृष्ण मंडल तथा वीर सावरकर मंडल की संयुक्त बैठकें भाजपा कार्यालय 38 रेसकोर्स रोड पर आयोजित की गई। बैठकों का संचालन लता सिंह ने एवं आभार माधवी मिश्रा ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मंच पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, अशोक जादौन, विनती शर्मा, मनु शर्मा, लतासिंह व रेखा धोलाखंडी,सुमन शर्मा, व्यंजना मिश्रा, अर्चना सिंह, माधवी मिश्रा, गीता कुशवाह, सुशील कुशवाह, कमला सोनी, लता बक्शी, रेखा त्रिपाठी, संध्या भिंडिया, शिक्षा भदौरिया, कैलाशी शर्मा सहित अनेक महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

Updated : 17 Jun 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top