Home > Archived > प्री मानसून ने दी दस्तक, पर नहीं मिली उमस से राहत

प्री मानसून ने दी दस्तक, पर नहीं मिली उमस से राहत


भोपाल। तपती और उमस भरी गर्मी में मानसून के इंतजार के बीच प्री-मानसून ने अपनी दस्तक क्षेत्र में दे दी है। दस्तक बीती रात हुई और इस दौरान रात में रिमझिम फुहारों के साथ बूदांबांदी का दौर देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार इस दौरान करीब 2 घंटे की बारिश में 12 मिमी पानी बरसा है। इसके बावजूद लोग को उमस से राहत नहीं मिल पाई है। बाहर तो फिजां में ठंडक घुल गई, लेकिन घरों के भीतर उमस ने लोगों को बेचैन कर दिया।
मौसम विभाग के अनुसार प्री-मानसून की गतिविधियां आगामी आगामी 10 दिन तक शहर में चलतीं रहेंगी और इस दौरान रिमझिम फुहारों के साथ झमाझम बारिश से भी क्षेत्र तर होता रहेगा। इसी दरम्यिन मानसून भी सक्रिय होने की संभावना मौसम विभाग जता रहा है। हालांकि विभाग का कहना है कि फिलहाल मानसून की आमद के संकेत आगामी 20 जून के बन रहे है। इधर प्री-मानसून की बारिश के बाद मौसम में उमस बढ़ गई है और लोग बैचेन कर देने वाली गर्मी का सामना करने में लगे हुए है। उल्लेखनीय है कि मौसम में पिछले कुछ दिनों से लगातार बदलाव देखने को मिल रहा था, तपती गर्मी के बीच आसमान पर रह-रहकर बादल छा जाते थे, जो बारिश की संभावनाओं को बढ़ाते थे। किन्तु बारिश बीती रात ही हो सकी।

Updated : 12 Jun 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top