पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की प्रतिमा का हाथ टूटा
भिण्ड। शहर में शास्त्री चौराहे पर लगी पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की प्रतिमा का आज किसी ने हाथ तोड़ दिया। यह कृत्य दुर्घटना वश हुआ है या फिर जानबूझकर किसी ने हरकत दी है। इसका पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार इससे पूर्व भी शास्त्री की प्रतिमा को कोई अज्ञात वाहन टक्कर दे गया था। जिसके चलते कई वर्षों तक चौराहा प्रतिमा विहीन रहा था। स्थानीय लोगों की मांग पर पुन: यहां नगर पालिका द्वारा न केवल शास्त्री जी की प्रतिमा लगावाई गई, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से छतरी का निर्माण भी कराया गया है।
Updated : 2015-05-04T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire