Home > Archived > भ्रष्टाचार के आरोप नहीं हैं भाजपा पर: अमित शाह

भ्रष्टाचार के आरोप नहीं हैं भाजपा पर: अमित शाह

भ्रष्टाचार के आरोप नहीं हैं भाजपा पर: अमित शाह
X

मुंबई। भारतीय जनता पार्टी पूरे एक साल से देश की सत्ता संभाल रही है। लेकिन इस दरम्यान भाजपा को एक भी पैसे का भ्रष्टाचार का आरोप नही लग सका है। यह जानकारी भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कोल्हापुर में पार्टी की राज्य कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए दिया। इस अवसर पर पूरे प्रदेश से हजारों पदाधिकारी कोल्हापुर में आए। यह बैठक २४ मई को समाप्त होगी।
अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के राज में १२ हजार करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार हुए थे। सत्ता में आने के बाद उन्होंने इस मामले की जांच शुरु करवा दी है। पिछले ६० सालों से सत्ता में होते हुए जिसने कुछ भी काम नहीं किया, वो लोग भ्[जपा से एक साल के काम का हिसाब मांग रहे है जो हास्यास्पद। अमित शाह से कहा राज्य व केंद्र की सत्ता मिल गई इसका अर्थ कार्यकर्ताओं का काम समाप्त हो गया ऐसा नहीं है। सत्ता मिलने के बाद कार्यकर्ताओं का काम और बढ़ गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं को अब एक हाथ में पार्टी का झंडा लेना चाहिए और दुसरे हाथ में सरकार द्वारा किए गए कामों की फाइल लेकर आम नागरिकों के बीच जाना चाहिए। जिससे आम नागरिकों को सरकार के कामों की जानकारी मिल सके।

Updated : 23 May 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top