Home > Archived > भूस्खलन में मारे गये लोगों का सामूहिक अंतिम संस्कार करेगा कोलंबिया

भूस्खलन में मारे गये लोगों का सामूहिक अंतिम संस्कार करेगा कोलंबिया

सालगर। कोलंबिया के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में हुए भूस्खलन में मारे गए लोगों का सामूहिक अंतिम संस्कार किया जाएगा। यहां हुए भीषण भूस्खलन में 83 लोग मारे गये हैं।अधिकारियों ने आज बताया कि इस भूस्खलन में 83 लोग मारे गए हैं। बचावकर्मी पीड़ितों की खोज में जुटे हैं। सोमवार की सुबह लाइबोरियाना नदी के तटबंध टूट जाने के कारण एक घाटी में भारी कीचड़ के साथ आई बाढ़ से ला मारगैरिता नाम का छोटा शहर लगभग तबाह हो गया। बहरहाल, अधिकारियों और परिवार के सदस्यों को अभी भी लापता लोगों में किसी के जीवित बचे होने की उम्मीद है। सालगर के चर्च के पादरी रूबेन लोपेज ने कहा कि क्षेत्रीय राजधानी मेडेलिन के शवगृह में रखे 54 शवों की पहचान हुई है। 18,000 लोगों की आबादी वाले सालगर नगरपालिका में ही ला मार्गरिता स्थित है। उन्होंने बताया कि इन शवों का सामूहिक अंतिम संस्कार सालगर के मुख्य पार्क में होगा। भूस्खलन के कारण 700 से अधिक लोग बेघर हो गए हैं।

Updated : 21 May 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top