नई दिल्ली। मुख्य सचिव नियुक्ति मामले में कांग्रेस ने आज केजरीवाल सरकार का समर्थन किया है। विपक्षी नेताओं की आलोचना के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि व्यवस्था के अनुसार मुख्य सचिव की नियुक्ति मुख्यमंत्री के अनुरुप ही होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षो से जब भी कोई नियुक्ति होती थी तो मुख्यमंत्री की विचारों का आदर किया जाता रहा है। मामले में नियमों का उल्लंघन नहीं किया जाना चाहिए और नियमों के भीतर रहकर मुख्यमंत्री की इच्छा के अनुसार मुख्य सचिव को नियुक्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनका दोनों पार्टियों से अनुरोध है कि पिछली सरकारों की भांति समझदारी दिखाते हुये मामले में मुख्यमंत्री की इच्छा से मुख्य सचिव नियुक्ति करें। वहीं कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने केजरीवाल और उपराज्यपाल की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बेहद ही गैरजिम्मेदाराना तरीके से व्यवहार कर रहे हैं और दिल्ली के उपराज्यापल केन्द्र भाजपा सरकार के कहे अनुसार काम कर रहे हैं। ऐसे में अधिकारियों को बिना वजह निशाना साधा जा रहा है।कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी ने कहा कि मामले को सुलझाने के लिये बीच का रास्ता अपनाया जाना चाहिये ।उल्लेखनीय है कि दिल्ली के मुख्य सचिव 10 दिनों के अवकाश पर हैं ऐसे में उपराज्यपाल ने सबसे वरिष्ठ अधिकारी को मुख्य सचिव के तौर पर नियुक्त कर दिया । जिसका दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विरोध कर रहे हैं।
Latest News
- करण जौहर की बर्थ डे पार्टी में पहुंचे सलमान-आमिर-ऋतिक, ऊप्स मोमेंट का शिकार हुई जाह्नवी
- इमरान खान ने निकाला इस्लामाबाद मार्च, भड़की हिंसा, भीड़ ने मेट्रो स्टेशन फूंका
- यूएई के रेस्टॉरेंट में विस्फोट, 1 भारतीय समेत दो लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल
- नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी को दी सलाह, कहा- भारत जोड़ो की जगह कांग्रेस जोड़ो यात्रा निकालो
- नगर निगमों में जनता चुनेगी महापौर, पालिका में पार्षद करेंगे अध्यक्ष का चुनाव, राज्यपाल ने अध्यादेश को दी मंजूरी
- ग्वालियर में बोलेरो ने सड़क किनारे बैठे परिवार को कुचला, 2 बच्चियों समेत 5 की मौत
- सहारा समूह को सुप्रीम कोर्ट से लगा झटका, 9 कंपनियों के खिलाफ जारी रहेगी SFIO जांच
- क्या 2024 के लोकसभा चुनाव में कटेगा नरेंद्र मोदी-राजनाथ सिंह का टिकट ?
- प्रधानमंत्री ने केसीआर पर लगाया परिवारवाद का आरोप, कहा- तेलांगना में अबकी बार भाजपा सरकार
- रेलवे ने जारी किया ग्वालियर सहित 14 स्टेशनों के पुनर्विकास का टेंडर, 2 साल में बदल जाएगी तस्वीर

मुख्य सचिव नियुक्ति मामले में कांग्रेस ने किया केजरीवाल का समर्थन
Updated : 2015-05-17T05:30:00+05:30
Next Story
© 2017 - 2018 Copyright . All Rights reserved.
Designed by Hocalwire