Home > Archived > भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मना

भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मना

35 साल की हुई भाजपा, शिव ने किया यज्ञ

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी का 35वां स्थापना दिवस सभी संगठनात्मक 56 जिलों के मंडलों तक गरिमापूर्ण ढंग से आयोजित किया गया। पार्टी के ध्वजारोहण के साथ जनसंघ के संस्थापक एवं प्रथम अध्यक्ष डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय, पितृ-पुरूष कुषाभाऊ ठाकरे एवं राजमाता सिंधिया का पुण्य-स्मरण कर माल्यार्पण के साथ 'जनसंघ से भाजपा की यात्राÓ, पार्टी के इतिहास और विकास पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रदेश भर में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
भारतीय जनता पार्टी के 35वें स्थापना दिवस पर आज प्रात: 11 बजे समता चौक भोपाल में आध्यात्मिक वातावरण में हवन पूजन का आयोजन किया गया। हवन पूजन और पूर्णाहुति के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद प्रभात झा, वरिष्ठ मंत्री बाबूलाल गौर, पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश लूनावत, सांसद आलोक संजर, जिला अध्यक्ष व महापौर आलोक शर्मा, विधायक सुरेन्द्रनाथ सिंह सहित नगर निगम के पार्षद, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बाद में भंडारा संपन्न हुआ। भंडारा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं, पार्टी हित चिंतकों और जनता ने भाग लिया।

कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नन्दकुमार सिंह ने पार्टी के 35वें स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें पार्टी की पंचनिष्ठा और एकात्म मानववाद पर आधारित राजनीतिक जीवन का अनुसरण करना चाहिए। ये भारतीय जनता पार्टी के प्राण-तत्व हैं, इन्हीं पर चलकर हम आंतरिक और बाहय रुप से भारत को मजबूत और शक्तिशाली राष्ट्र बना सकते हैं। पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के स्थापना दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को भाजपा के कार्यकर्ता होने का गर्व है। स्थापना दिवस पार्टी की नींव का दिन है। नींव के पत्थर को पूजने का दिन है। उन्होंने कहा कि एक-एक कार्यकर्ता आज के दिन यह संकल्प लें कि राष्ट्र के पुनर्निर्माण में हम प्राण-प्रण से जुटेंगे। 

Updated : 7 April 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top