Home > Archived > साप्ताहिक भविष्यफल

साप्ताहिक भविष्यफल

मेष- सप्ताहान्त से आपकी राशि पर शुक्र ग्रह का संचार शुरू हो रहा है जो इस माह आपकी आमदनी में वृद्धि के संयोग उपस्थित करेगा। साझेदारी से सम्बन्धित कार्य में भी प्रगति होगी। किसी प्रिय व्यक्ति की उन्नति का संकेत भी मिलेगा। दूसरी ओर आप किसी खर्चीली योजना से भी जुड़ेंगे। रविवार, गुरुवार समंजस अस्वस्थता का रह सकता है। सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शनिवार सप्ताह के उत्तम व लाभकारी दिन हैं।
वृष- आपका इरादा इस सप्ताह अपने सम्पर्क क्षेत्र बढ़ाने का रहेगा। इस हेतु आप संदेशों का आदान-प्रदान कुछ अधिक ही करेंगे तथा लघु यात्रा भी कर सकते हैं। आर्थिक देनदारी के निपटने की चिन्ता रहेगी। सामाजिक उद्देश्यों पर भी व्यय बढ़ेगा। बौद्धिक व्यवसायिक गतिविधियों के उत्साह जनक परिणाम प्राप्त होंगे। रविवार, गुरुवार, शनिवार बाधक या तनावकारक हैं शेष सप्ताह अधिकतर अनुकूल है तथा कारोबार में लाभप्रद भी है।
मिथुन- इस सप्ताह उपयोगी यात्राएं होने का अपना सम्पर्क में व्यस्तता रहने का योग है। मित्रता का दायरा मार्च मास में बढ़ेगा। पसन्द के कार्यों में किसी मित्र या सहकर्मी का अच्छा सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में लाभार्जन के नए क्षेत्र भी स्थिति अनुसार प्राप्त होंगे। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। स्थिति अनुसार आपको पद लाभ स्थानलाभ होने का योग भी है। सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शनिवार सुख प्रसन्नता दायक व कारोबार में लाभप्रद हैं। रविवार, गुरुवार, शुक्रवार अस्वस्थता असुविधा कारक रह सकते हैं।
कर्क- रहने काम करने की जगह को अधिक सुख सुविधायुक्त बनाने पर विचार होगा तथा इस पर तत्काल कार्य भी होगा। कलात्मक अभिरुचि को दूसरों के सामने रखने पर भी आप ध्यान देंगे। कार्य क्षेत्र में अच्छा लाभ या सुखद वातावरण प्राप्ति योग भी हैं। पुरानी चिन्ताएं सप्ताह के गुरुवार से शनिवार के बीच उभर सकती हैं। संतान पक्ष से भी इस अवधि में चिन्ता रहेगी। परिवारिक व्यस्थता बढ़ेगी। सोमवार, बुधवार, शनिवार उत्तम हैं रविवार अनिश्चयपूर्ण रहेगा।
सिंह- बचत या जमाधन से व्यवहार होगा। पुरानी लेनदारी फण्ड पेंशन एरियर से सम्बन्धित कार्य भी होंगे। शौकिया कार्य में समय व साधन लगाने का संयोग भी उपस्थित होगा। आनन्ददायक यात्राएं भी मार्च मास में होंगी। धार्मिक रुचि के कार्य भी होंगे। कारोबारी सम्पर्क साख सम्मान लाभ बढ़ाने वाला रहेगा। रविवार कुछ क्लेशप्रद है तथा गुरुवार भी। सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शनिवार कार्यसिद्धि तथा व्यापार लाभदायक हैं। अस्थायी साझे के कार्य भी मार्च माह में होंगे।
कन्या- व्यावसायिक उद्देश्य से मार्च में लघुयात्राएं हो सकती हैं। प्रिय व्यक्ति से आन्तरिक मतभेद सप्ताह के शुरु में सम्भावित रहेंगे। पुराने मित्रों से भेंट होने का तथा निर्धारित कार्य में विलम्ब होने का योग गुरुवार, शुक्रवार को है। सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार कारोबारी लाभ तथा सफलता की दृष्टि से उत्तम रहेंगे। यदि आप यात्रा पर बाहर हैं तो शनिवार वापसी यात्रा भी हो सकती है।
तुला- आपकी राशि का स्वामी शुक्र आपकी राशि पर शुभ दृष्टि के साथ गोचर आरम्भ कर रहा है अतएव शेष मार्च नई उम्मीदों और उमंगों से भरा रहेगा। कारोबार में लाभ बढ़ेगा और साझे में भी कुछ कार्य होंगे। सप्ताह के दौरान आप अनिश्चय अनिन्द्रा ग्रस्त भी इस रविवार गुरुवार को हो सकते हैं। सप्ताहान्त आकस्मिक लघुयात्रा का संकेत भी है। सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शनिवार उत्तम व लाभप्रद दिन हैं।
वृश्चिक-सप्ताहान्त से सूर्य का संचार यात्रा अथवा स्थान आदि में रद्दोबदल का संकेत है। सन्तानपक्ष से इस सप्ताह चिन्ता रहेगी। रविवार, गुरवार कार्यों में असमंजस और विलम्ब कारक रह सकते हैं। राशि स्वामी मंगल का सूर्य के साथ गोचर साहसपूर्ण निर्णय में सहायक रहेगा। पद अधिकार वृद्धि के प्रसंग भी यह उपस्थित करेगा। सोमवार, बुधवार व्यय तथा परिश्रमकारक हैं। गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार अनुकूल व लाभप्रद हैं।
धनु- लघुयात्राएं होने का स्थान तथा कार्य में रद्दोबदल होने का ग्रह योग शेष मार्च में प्रबल है। स्थायी सम्पत्ति से जुड़े कार्य में भी अच्छी प्रगति होगी। मित्रों सम्बन्धीजनों का आवागमन भी बढ़ेगा। रविवार, गुरुवार, शुक्रवार को निर्धारित कार्यों में रद्दोबदल या विलम्ब हो सकता है। जबकि सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शनिवार कार्यसिद्धि प्रसन्नता व्यापार लाभ मित्रता की दृष्टि से उत्तम रहेंगे। व्यवहार कुशलता प्रशंसा होगी।
मकर- आपको अपने कारोबार में पार्टटाइम कार्य या शौकिया कार्य को आगे बढ़ाने के और अवसर शेष मार्च और फिर अप्रैल मध्य तक प्राप्त होंगे। रहने काम करने की जगह को और बेहतर बनाने की दिशा में भी कार्य होगा। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी। किसी प्रिय व्यक्ति से भेंट होगी। सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार लाभ सुख प्रसन्नता की दृष्टि से उत्तम हैं। सप्ताहान्त श्रम व व्यय होगा।
कुम्भ- अपने पहले के निर्णय पर पुनर्विचार करने और उन्हें बेहतर ढंग से लागू करने का अवसर इस सप्ताह प्राप्त होगा। व्यापारिक सूझबूझ से कार्यक्षेत्र बढ़ेगा तथा लाभ भी उत्तम रहेगा। परिवार में सम्बन्धीजनों का आवागमन बढ़ेगा। रविवार क्लेश बाधाकारक रह सकता है। शेष सप्ताह अधिकतर अनुकूल और लाभप्रद रहेगा।
मीन- आपको अपने पहले के निर्णय पर कुछ अफसोस हो सकता है पर आप इसे सुधारने का नया मौका निकाल लेंगे। पारिवारिक कार्योंं में बचत के उपयोग पर विचार होगा। अधिकतर व कार्यक्षेत्र बढ़ेगा। पुरानी समस्याएं सप्ताह के शुरु में उभर सकती हैं। शुक्रवार, शनिवार सप्ताह के उत्तम और लाभकारी दिन रहेंगे।

Updated : 8 March 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top