Home > Archived > भाजयुमो का सघन सदस्यता महाअभियान आज से : मौर्य

भाजयुमो का सघन सदस्यता महाअभियान आज से : मौर्य

भोपाल । भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप मौर्य ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि युवा मोर्चा सदस्यता महाअभियान में प्रदेश में कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है।मोर्चें का तीन दिवसीय सघन सदस्यता महाअभियान 16 मार्च से आरंभ होकर 18 मार्च तक चलेगा। महाअभियान के लिए 7500 शैक्षणिक परिसर, छात्रावास, शिक्षा संकुलों को चिन्हित कर लिया गया है। 56 संगठनात्मक जिलों में 756 मंडलों तक अभियान केन्द्रित रहेगा। भोपाल में महाअभियान का शुभारंभ एक्सीलेंस कॉलेज में 16 मार्च को होगा। श्री मौर्य ने बताया कि मोर्चा अपने लक्ष्य 25 लाख सदस्यता के निकट पहुंंच रहा है। अब तक 20 लाख 72 हजार सदस्य बनायें जा चुके हैं और 31 मार्च तक 25 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य पूर्ण कर लिया जायेगा।अमरदीप मौर्य ने बताया कि नवंबर माह से ही अनवरत् सदस्यता महाअभियान का क्रम युवा मोर्चा ने जारी रखा है और हर बूथ से लेकर शैक्षणिक परिसर, रेल, बस अड्डा जैसे सार्वजनिक स्थलों पर स्टॉल पर भी लगाये गये हंै, जो बेहद लोकप्रिय हुए हैं। उन्होंने ग्वालियर नगर जिला के कार्यकर्ताओं का विशेष रूप से उल्लेख किया और उनके अनुकरणीय कार्य के लिए उनकी मुक्त कंठ से सराहना की।
उन्होनें सदस्यता महाअभियान में उत्कृष्ट कार्य करनें के लिए ग्वालियर महानगर जिला, शहडोल, धार, सतना और टीकमगढ़ के युवा कार्यकर्ताओं की भूरि-भूरि प्रषंसा की। उन्होनें बताया कि चंबल संभाग में 65 हजार, ग्वालियर संभाग में 2 लाख 93 हजार, सागर संभाग में 2 लाख 4 हजार, रीवा संभाग में 2 लाख 3 हजार 3 सौ, शहडोल संभाग 1 लाख 74 हजार, जबलपुर संभाग 3 लाख 8 हजार 800, नर्मदापुरम संभाग 51 हजार, भोपाल संभाग 1 लाख 87 हजार, उज्जैन संभाग 2 लाख 60 हजार 100 और इंदौर संभाग में 3 लाख 26 हजार सदस्यता हो चुकी है।अमरदीप मौर्य ने बताया कि नवंबर माह से ही अनवरत् सदस्यता महाअभियान का क्रम युवा मोर्चा ने जारी रखा है और हर बूथ से लेकर शैक्षणिक परिसर, रेल, बस अड्डा जैसे सार्वजनिक स्थलों पर स्टॉल पर भी लगाये गये है, जो बेहद लोकप्रिय हुए है। उन्होनें ग्वालियर नगर जिला के कार्यकर्ताओं का विषेष रूप से उल्लेख किया और उनके अनुकरणीय कार्य के लिए उनकी मुक्त कंठ से सराहना की। 

Updated : 16 March 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top