Home > Archived > आज स्वदेश लौटेंगे शिवराज

आज स्वदेश लौटेंगे शिवराज

आज स्वदेश लौटेंगे शिवराज
X

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान छह दिवसीय अमेरिका यात्रा पूरी कर छह फरवरी को स्वदेश लौट रहे हैं। राजधानी भोपाल में स्टेट हेंगर पर मुख्यमंत्री के जोरदार स्वागत की तैयारी है। जनसंपर्क विभाग ने बताया है कि चौहान शुक्रवार को दोपहर बाद दिल्ली पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री का दिल्ली से शाम को पौने पांच बजे भोपाल स्टेट हेंगर पर आगमन होगा।
उल्लेखनीय है कि अमेरिका यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने न्यूयार्क में फ्रेंड्स ऑफ मध्यप्रदेश फोरम की वेबसाइट की शुरुआत कर भारत और अमेरिका के संबंधों को मजबूत बनाने की पहल की।
मध्यप्रदेश के विकास में रुचि रखने वाले अमेरिका में रह रहे करीब तीन हजार लोगों को इससे जोड़ने में सफलता मिली है। अमेरिका प्रवास के दौरान चौहान ने निवेश करने की इच्छुक कंपनियों से प्रदेश के विकास में भागीदारी की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने न्यूयार्क में मध्यप्रदेश और भारत से जुड़ी विश्व ख्याति प्राप्त प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया।



Updated : 6 Feb 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top