Home > Archived > मैंगलोर गिरजाघर पर अराजक तत्वों का हमला

मैंगलोर गिरजाघर पर अराजक तत्वों का हमला

मैंगलोर | गिरजाघरों में हमले घटना देश में बढ़ती ही जा रही है, दिल्ली में हमले के बाद अब कर्नाटक में भी गिरजाघर में भी हमला हुआ है, कर्नाटक के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री यू.टी. खादर ने कहा कि यहां एक गिरजाघर पर कुछ अराजक तत्वों ने हमला किया। मंत्री सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खादर ने बताया कि कुछ अराजक तत्वों ने एक समुदाय विशेष के लोगों में असुरक्षा एवं भय पैदा करने के उद्देश्य से मूर्ति पर पत्थर फेंके और इसके शीशे को तोड़ दिया, मंत्री ने कहा कि घटनास्थल पर सिगरेट के जले टुकड़े मिले हैं। उन्होंने संकेत दिया कि अराजक तत्वों का यह समूह बहुत छोटा रहा होगा, उन्होंने कहा कि पुलिस दोषियों की तलाश कर रही है और इस कार्यवाही में अन्य नागरिक भी जुड़ गए हैं।
खादर ने कहा कि यह अच्छे समाज और बुरे समाज का मामला है। पूरा 90 फीसदी अच्छा समाज उनके (अराजक तत्वों) के खिलाफ है, खादर ने कहा कि यह गिरजाघर 250 साल पुराना है और कब्रिस्तान की बगल में स्थित है। इसका 10-15 साल पहले सौंदर्यीकरण किया गया था।

Updated : 25 Feb 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top