Home > Archived > भारी बर्फ़बारी के चलते जम्मू-कश्मीर राष्ट्रिय राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद

भारी बर्फ़बारी के चलते जम्मू-कश्मीर राष्ट्रिय राजमार्ग दूसरे दिन भी बंद

जम्मू। बारिश तथा भारी बर्फ़बारी से जम्मू-कश्मीर राष्ट्रिय राजमार्ग शुक्रवार दूसरे दिन भी बंद रहा। बनिहाल टनल पर हो रही बर्फबारी और पहाड़ों से गिर रहे पत्थरों को देखते हुए हाईवे बंद रखा गया है। वहीं, वीरवार को हुई बर्फबारी और मूसलाधार बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है।
पुलिस सुत्रों ने बताया कि भारी बर्फ़बारी तथा बारिश की वजह से जम्मू-कश्मीर राष्ट्रिय राजमार्ग बंद रखा गया है। राजमार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन तथा पत्थर गिरने की आशंका है तथा बर्फ़ की वजह से सड़क पर फ़िसलन भी है। इस वजह से फ़िलहाल यातायात को बंद रखा गया है। उन्होंने जानकारी दी कि मशीनरी तथा मानव-ताकत लगातार बर्फ़ को हटाने का प्रयास कर रही है जबकि मौसम साफ़ होने व बर्फ़बारी रुकने के बाद यातायात को जल्द ही बहाल कर दिया जाएगा। बताते चलें कि हाईवे पर करीब दो हजार वाहन फंस गए हैं।

Updated : 20 Feb 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top