Home > Archived > पाकिस्तान ने रिहा किये 172 भारतीय मछुआरे

पाकिस्तान ने रिहा किये 172 भारतीय मछुआरे

इस्लामाबाद | भारत के बाद पाकिस्तान ने भी 172 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया गया है। इन भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान की जल सीमा लांघने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि समुद्री सीमा का उल्लंघन करने के आरोप में पकड़े गए भारतीय मछुआरो को 'सद्भावना' का रूख अपनाते हुए रिहा कर दिया गया है। मछुआरों को कराची के मालीर और लांधी जिला जेल में रखा गया था।
मालीर जेल के सुपरिंटेंडेंट मुहम्मद सेहतो ने बताया कि हमे रिहाई का आदेश रविवार को मिला और कैदियों को रिहा कर दिया गया। अभी भी लगभग 300 से ज्यादा भारतीय मछुआरे पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं। आपको बता दें कि पिछले महीने भारत ने भी 20 पाकिस्तानी मछुआरों को रिहा किया था। 

Updated : 16 Feb 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top