Home > Archived > भिण्ड जिले के भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा

भिण्ड जिले के भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा

फिलहाल मेहगांव, गोरमी, अमायन की घोषणा रोकी

भिण्ड। भिण्ड जिले में रायशुमारी के बाद मण्डल अध्यक्षों की घोषणा स्थानीय सर्किट हाउस पर निर्वाचन अधिकारी व अन्य भाजपा नेताओं की सहमति व विचार विमर्श उपरांत की गई है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कांकर, विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह, जिले के पदाधिकारी मौजूद थे। जिसमें भिण्ड नगर मण्डल, फूफ मण्डल, दबोह-आलमपुर मण्डल, गोहद नगर, मौ मण्डल में नए लोगों को मौका मिला है। जबकि अन्य मण्डलों में पुराने मण्डल अध्यक्षों की पुन: ताजपोशी की गई है। वहीं मेहगांव, गोरमी, अमायन के अध्यक्षों की घोषणा रोक दी गई है। हालाकि इन मण्डलों के नाम भी तय हो चुके हैं। स्थानीय नेताओं की प्रतिष्ठा प्रतिस्पर्धा के चलते यह निर्णय लिया गया है।
भाजपा मीडिया सेंटर के प्रभारी अजय शर्मा द्वारा हस्ताक्षरित मण्डल अध्यक्षों की सूची में निर्वाचन अधिकारी ओमप्रकाश यादव के हवाले जारी सूची में भिण्ड नगर मण्डल का अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह भदौरिया को बनाया गया है। जो वर्तमान में जिला महामंत्री हैं। भिण्ड ग्रामीण में पूर्व जनपद उपाध्यक्ष रामलखन सिंह बघेल की पुन: ताजपोशी हुई है। अटेर में भानसिंह भदौरिया मण्डल अध्यक्ष यथावत रहे हैं। जबकि फूफ मण्डल के महामंत्री शलेन्द्र पालीवाल की पदोन्नति कर मण्डल अध्यक्ष बनाया गया है। पीपरी मण्डल में केशव सिंह गुर्जर, लहार मण्डल में नंदराम बघेल यथावत मण्डल अध्यक्ष रहे हैं। दबोह आलमपुर मण्डल का नवल मिश्रा को अध्यक्ष घोषित किया गया है। मिहोना मछण्ड के सुरेन्द्र प्रताप सिंह जूदेव मण्डल अध्यक्ष बनाए गए हैं। गोहद नगर में जगदीश गुप्ता व गोहद ग्रामीण मण्डल के कमलसिंह सिंह तोमर मण्डल अध्यक्ष घोषित किए गए हैं। मौ मण्डल के हरनारायण कुशवाह मण्डल अध्यक्ष बने हैं।
मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में सोशल मीडिया पर जारी सूची में मेहगांव मण्डल अध्यक्ष नीरज शर्मा, गोरमी मण्डल अध्यक्ष जयवीर पुरोहित, अमायन मण्डल अध्यक्ष विनोद सिंह चौहान का नाम चल रहा है। जबकि भाजपा द्वारा जारी सूची में मेहगांव, गोरमी, अमायन के अध्यक्षों की घोषणा रोकने की जानकारी दी गई है।

Updated : 7 Dec 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top