Home > Archived > फिल्म अभिनेत्री साधना का निधन

फिल्म अभिनेत्री साधना का निधन

फिल्म अभिनेत्री साधना का निधन
X

नई दिल्ली। 74 वर्षीय मशहूर फिल्म अभिनेत्री साधना का आज निधन हो गया। वह लंबे वक्त से बीमार थीं। उन्होंने करीब 35 फिल्में किए। साधना ने अपनी फिल्‍मी करियर की शुरुआत महज मात्र 15 साल की उम्र में वर्ष 1955 में आयी राज कपूर की फिल्‍म 'श्री420' से की थी। इसके बाद उन्‍होंने कई बेहतरीन फिल्‍में दी। इसमें 'आरजू', 'मेरे मेहबूब', 'लव इन शिमला' और 'वो कौन थी' 'वक्‍त' शामिल है। इसी साल मई में कैंसर और एड्स पीडितों के सपोर्ट के लिए साधना बॉलीवुड अभिनेता रणवीर कपूर के साथ रैंप पर नजर आयी थीं। साधना कट बाल, चूड़ीदार सलवार कापी लोकप्रिय और चलन में रहा। यही नहीं साधना ने कान के बड़े रिंग, गरारा, शरारा तिरछे काजल का फैशन भी चलाया।
साधना का पूरा नाम साधना शिवदासानी था। उनका जन्म 2 सितम्बर 1941 को अविभाजित भारत के कराची, सिन्ध (वर्तमान पाकिस्तान) में हुआ था। साधना अपने माता पिता की एकमात्र संतान थीं और भारत-पाक बंटवारे के बाद 1947 में उनका परिवार कराची छोड़कर मुंबई आ गया।

Updated : 25 Dec 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top