Home > Archived > भाजपा के मण्डल अध्यक्ष घोषित जिलाध्यक्ष का चुनाव 26 को

भाजपा के मण्डल अध्यक्ष घोषित जिलाध्यक्ष का चुनाव 26 को

शहर से रोहित गोठनकर, सीपरी से संजीव पटैरिया, शिवाजी नगर से प्रमोद कुशवाहा सिविल लाइन से राकेश मिश्रा व प्रेमनगर से हेमंत ठाकुर बने मंडल अध्यक्ष

झांसी। भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक चुनाव में झांसी महानगर को चार मंडलों में बांटकर चुनाव कराए। इसमें शहर, सीपरी, शिवाजी नगर, सिविल लाइन व प्रेमनगर मंडलों की चुनाव प्रक्रिया पूरी कर आज मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी। जिलाध्यक्ष पद के लिए 26 दिसम्बर को चुनाव होगा।
सह जिला चुनाव अधिकारी नरेन्द्र पाल सिंह जादौन ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने झांसी महानगर को संगठनात्मक रचना में जिला मानकर पांच मंडलों में बांटा है इनमें चुनाव कराने के लिए पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता कुंजबिहारी गुप्ता, डॉ. धन्नूलाल गौतम, जगदीश साहू, संजीव तिवारी व मृदुलकांत श्रीवास्तव को जिला चुनाव अधिकारी हृदय नारायण दीक्षित द्वारा मंडल चुनाव अधिकारी नामित किया गया था।
इन मंडल चुनाव अधिकारियों ने अपने संबंधित मंडलों में बूथ चुनाव कराने के पश्चात 16 दिसंबर को मंडलों चुनाव पूर्व निर्धारित स्थानों पर कराया।
चुनाव प्रक्रिया में प्राप्त आवेदनों की सूची सह जिला चुनाव अधिकारी नरेन्द्र पाल सिंह जादौन ने दी। श्री जादौन ने जिला चुनाव अधिकारी की स्वीकृति के बाद क्षेत्र की सहमति मंडल अध्यक्षों की घोषणा की।
इस चुनाव के बाद शहर मंडल में रोहित गोठनकर, सीपरी मंडल से पार्षद संजीव पटैरिया, शिवाजी नगर से प्रमोद कुशवाहा, सिविल लाइन मंडल से राकेश मिश्रा व प्रेमनगर मंडल से हेमंत ठाकुर को मंडल अध्यक्ष घोषित किया।
इसके साथ ही सलिल तिवारी, मृदुलकांत श्रीवास्तव एड., प्रियांशु डे, उमाशंकर वर्मा रिंकू व उमाशंकर राय को संबंधित मंडलों का जिला प्रतिनिधि घोषित किया गया। सह जिला चुनाव अधिकारी नरेन्द्र पाल सिंह जादौन ने बताया कि जिलाध्यक्ष का निर्वाचन 26 दिसंबर को होगा, जिसका विस्तृत कार्यक्रम शीघ्र घोषित किया जाएगा।

Updated : 21 Dec 2015 12:00 AM GMT
Next Story
Top